गौ रक्ततुला, पहला शिविर कल चांगापुर में

19 को होनी है रक्ततुला

अमरावती/दि.1– गौ सम्मान में भव्य रक्तदान शिबीर गुरुवार को (श्री चांगापुर नरेश हनुमान मंदिर में) श्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, श्री गौरक्षण संस्था, श्री माहेश्वरी पंचायत,श्री रामचरित मानस परीषद, अमरावती के संयुक्त तत्वाधान में होने जा रहा है. विश्व में पहली बार गौमाता की रक्ततुला आगामी 19 अप्रैल को शाम 7 बजे गौरक्षण संस्था, अमरावती में लेना निश्चित किया गया है.
श्री हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक श्री चांगापुर हनुमान मंदिर, चांगापुर में श्री वल्लभ सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य दिव्यता के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया रखा गया है. सभी भाई-बहनों से आयोजन समिति द्वारा करबद्ध निवेदन किया हैं कि समिति द्वारा 1500 पैकेट रक्त जमा करने का आयोजन समिति का मानस को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करके 19 अप्रैल को होने वाले समस्त विश्व में पहली बार होने वाले गौमाता रक्ततुला को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध आयोजन समिति ने किया है.

 

Back to top button