स्नेहगंधा कालोनी में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
सैकडों हनुमान भक्तों ने लिया प्रसाद का लाभ

* सुभाषराव मोहोड समेत परिसर के सभी नागरिकों ने की आस्था से पूजा-अर्चना
अमरावती/दि.6– अमरावती शहर में स्नेहगंधा कालोनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जयंती महोत्सव बडे ही धूमधाम से व आस्था के साथ मनाया गया. सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ संगीतमय सुंदरकांड का पठन हुआ. पश्चात शाम को आयोजित महाप्रसाद का परिसर के सैकडों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया.
स्नेहगंधा कालोनी में हर वर्ष हनुमान जयंती महोत्सव बडी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसके लिए सुभाषराव मोहोड, प्रल्हाद आसटकर, सुधाकर पांडे, राजेंद्र राणे, मुकेश खारकर, नंदू साबले समेत परिसर के नवयुवक अथक प्रयास करते है. आकोली रोड स्थित ओली बाबा दरगाह के पास स्थित स्नेहगंधा कालोनी में हनुमान जयंती महोत्सव पिछले 25 वर्ष से बदस्तूर चलाया जा रहा है. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तगणों का दर्शन के लिए तांता लगा हुआ था. जय श्रीराम जयघोष की गूंज से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया. पूजा-अर्चना के साथ संगीतमय सुंदरकांड भी हुआ. पश्चात शाम को महाप्रसाद का आयोजन किया गया. इसका लाभ क्षेत्र के श्रद्धालुओं समेत आसपास के सैकडों भक्तगणों ने लिया. इस अवसर पर पूर्व महापौर तथा वर्तमान में मनपा के पक्ष नेता चेतन गावंडे भी दर्शन के लिए पहुंचे. उनका सुरेशराव मोहोड, प्रल्हाद आसटकर, सुधाकर पांडे, नंदू साबले, राजेंद्र राणे, मुकेश खारकर, आशीष मोहोड समेत क्षेत्र के नागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर चेतन गावंडे ने परिसर के नागरिकों के साथ संवाद भी किया. हनुमान जयंती के अवसर पर नागरिकों का उत्साह देखने योग्य था.





