श्रमिकों को नहीं दिया काम, चार अधिकारियों से होंगे 2.66 लाख वसूल

दर्यापुर तहसीलदार द्बारा झटका

* येवदा के 19 श्रमिकों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
अमरावती/दि.6– महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत काम मांगने पर भी न देने और ड्यूटी में लापरवाही करनेवाले राजस्व और पंचायत समिति के 4 जिम्मेदार अधिकारियों को तहसीलदार ने तगडा झटका दिया है. येवदा के मजदूरों को समय पर रोजगार न देने से उन्हें देय 2 लाख 66 हजार 730 रूपए बेरोजगारी भत्ता अधिकारियों के वेतन से कटौती किया जायेगा.
जानकारी के अनुसार येवदा के 41 मजदूरों ने फरवरी- मई 2025 दौरान रोजगार मांगा था. ग्राम पंचायत स्तर पर मजदूरों को काम नहीं उपलब्ध कराया गया. वरिष्ठ कार्यालय को बारंबार सूचना देने पर भी अनदेखा किया गया. ऐसे में बीजेपी पदाधिकारी नकुल सोनटक्के ने शिकायत दी. उपजिला अधिकारी रोगायो ज्ञानेश घ्यार ने सुनवाई लेकर रकम वसूली के निर्देश दिए है.

किसके वेतन से कितनी कटौती
किरण कराले एपीओ 44460
अभिजीत काले पीटीओ 88920
सागर निर्मल ग्रामसेवक 111150
सुरेश बोरकर ग्राम रोजगार 22230
कुल वसूल पात्र राशि 266760

Back to top button