लाफिका मल्टीक्यूजिन रेस्टॉरेंट का लोकार्पण
शहरवासियों के लिए रघुवीर परिवार की नई सौगात

अमरावती /दि.23 – खानपान की दुनिया में ‘रघुवीर’ ऐसा ब्रांड है, जो अब पूरे विश्व में सुपरिचित हो चुका है. त्यौहारों में बनने वाली विशेष मिठाईयों का स्वाद देश-विदेश तक पहुंच चुका है. मिठाईयों के लिए फेमस ब्रांड ‘रघुवीर’ अब रेस्टॉरेंट की दुनिया में भी अपना कदम रखने जा रहा है. ‘लाफिका’ मल्टीक्यूजिन रेस्टॉरेंट का शुभारंभ रविवार 22 मार्च को हुआ. इस अवसर पर सांगली के जयेंद्रभाई तन्ना, अलका बेन तन्ना, नीताबेन पोपट के साथ नागपुर के किशोरभाई गणात्रा, राजेशभाई किनारीवाला, विशेष रुप से उपस्थित रहे.
उल्लेखनीय है कि, समय के साथ खानपान में बदलाव आने लगा है. एक दौर था जब ‘रघुवीर’ की मिठाईयों के साथ यहां बनने वाला नाश्ता जैसे समोसा, कचोडी, सांभारवडी के लोग दिवाने थे. कई लोग दूर-दूर से यहां के नाश्ते का स्वाद चखने अमरावती आते थे. उस समय न तो सोशल मीडिया था और ना ही पब्लिसिटी का कोई माध्यम केवल ग्राहकों की माउथ पब्लिसिटी ही थी. आज समय बदल रहा है. साथ ही लोगों की खानपान को लेकर रुची भी बदल रही है. समय के साथ खुद बदलना और नये-नये व्यंजनों का स्वाद चखने लोगों को मौका देने के उद्देश्य से ‘रघुवीर’ के पोपट परिवार ने शहरवासियों के लिए बडनेरा मार्ग पर स्थित रिम्स हास्पीटल के सामने स्थित ‘रघुवीर’ मिठाईयों के साथ ही अब ‘लाफिका’ मल्टीक्यूजिन रेस्टॉरेंट का शुभारंभ किया है.
इस रेस्टॉरेंट में ग्राहकों को इंडियन फूड के साथ चायनीज, कोरियन, इटालियन, थाई, जापानी, अमेरिकन, कॉन्टीनेंटल, मैक्सीकन, स्वादिष्ट डिशेश चखने का मौका मिलेगा. इस संदर्भ में पोपट परिवार के युवा सदस्य मोहित भाई पटेल ने बताया कि, यह रेस्टॉरेंट शहरवासियों के लिए ऐसा डेस्टीनेशन बनेगा. जो सभी के लिए यादगार साबित होगा. इस ‘लाफिका’ रेस्टॉरेंट में मिलने वाले खानपान अपने आप में अनोखे और लाजवाब होंगे. जिसे चखने वाला हर व्यक्ति अपने जीवन को फिर एक बार ‘रघुवीर’ के इस नये स्वाद से भर देगा. शहरवासी इस नये प्रतिष्ठान को अवश्य भेंट दें, ऐसा आग्रह ‘रघुवीर’ व ‘लाफिका’ के संचालक नरेशभाई पोपट, मोहितभाई पोपट तथा पोपट परिवार ने किया है.
* श्री गुजराती समाज व श्री जलराम सत्संग मंडल ने दी शुभकामनाएं
‘लाफिका’ मल्टीक्यूजिन रेस्टॉरेंट के लोकार्पण के अवसर पर श्री गुजराती समाज और श्री जलाराम सत्संग मंडल के सदस्यों ने पोपट परिवार के नरेशभाई, दिलीपभाई, नीलेशभाई, मोहितभाई और पोपट परिवार को शुभकामनाएं दी. इस समय अमृतभाई पटेल, मणीकांत दंड, सुरेश राजा, हसमुख कारिया, कैलास मुथा, सिमेश श्रॉफ, किरीट राजा, किरण आढतिया, डॉ. धीरेंद्र आढतिया, हर्षद उपाध्याय, लालचंद गुप्ता, जीतेंद्र शेता गिल्डाजी, शैलेश जसापुरा, गोविंद पटेल, दिलीप पटेल, तुषार पटेल, नीलेश भीमजीयानी, पप्पू गगलानी, मनीष तेली उपस्थित थे.





