पार्वती माता मंदिर में संगीतमय श्रीराम चरितमानस कथा शुरु
श्री संत लक्ष्मणदास बाबा मंदिर संस्थान का आयोजन

* 26 मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा व महाप्रसाद
परतवाडा /दि.23 – श्री श्री 1008 संत श्री लक्ष्मणदास बाबा मंदिर संस्थान मुगलाईपुरा की ओर से श्री 1008 संत लक्ष्मणदास बाबा के उत्तराधिकारी (मानसपुत्र) और आयोजक श्री मोरेश्वर महाराज के सानिध्य में श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 मार्च से संगीतमय श्रीराम चरितमानस कथा श्री लक्ष्मणदास बाबा मंदिर संस्थान की शाखा पार्वती माता मंदिर (कांडली) आरंभ हो चुकी है. श्रीरामचरित मानस कथा का श्रवण शिरजगांव निवासी श्री गुरु चरण रज हभप श्री अरविंद महाराज कारिया अपनी मधुरवानी में करवा रहे है. 26 मार्च गुरुवार तक वे श्रीराम चरितमानस कथा का श्रवण करवाएंगे.
गुरुवार 26 मार्च को श्री लक्ष्मणदास बाबा श्रीराम मंदिर संस्थान मुगलाईपुरा में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के दौरान गोपाल काला कीर्तन व दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी और उसके पश्चात दोपहर 12 से 3 बजे तक श्री संत लक्ष्मणदास बाबा मंदिर संस्थान की शाखा पार्वती माता मंदिर (शिरभाते नगर कांडली) में महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. उसके पश्चात मुगलाईपुरा स्थित श्रीराम मंदिर से दोपहर 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी.
शोभायात्रा श्रीराम मंदिर मुगलाईपुरा से होते हुए पुलिस स्टेशन चौक, पटवारी कालोनी, गजानन महाराज मंदिर, पार्वती माता मंदिर, साई बाबा मंदिर कांडली, तिलक चौक, टीवी टॉवर चौक, दुरानी चौक, सदर बाजार, मिश्रा लाइन से होते हुए वापिस श्रीराम मंदिर मुगलाईपुरा पहुचेंगी जहां शोेभायात्रा का समापन किया जाएगा. शोभायात्रा में विशेष रुप से महिला भजन मंडल व दिंडियां का समावेश रहेगा. उपरोक्त सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह श्रीश्री 1008 श्री संत लक्ष्मणदास बाबा संस्थान श्रीराम मंदिर मुगलाईपुरा के उत्तराधिकारी श्री मोरेश्वर महाराज (मानस पुत्र) व विश्वस्त मंडल ने किया है.
* मंदिर संस्थान में होता है विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
श्री लक्ष्मणदास बाबा श्रीराम मंदिर मुगलाईपुरा व शिरभाते नगर कांडली स्थित पार्वती माता मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. मंदिर संस्थान के उत्तराधिकारी श्री मोरेश्वर महाराज के सानिध्य में श्रीराम जन्मोत्सव, हनुमान जयंती, गुरु पूर्णिमा, कृष्ण जन्म श्री लक्ष्मणदास बाबा की जयंती, कार्तिक पंचमी, महाशिवरात्रि तथा हर 15 दिन की एकादशी के दूसरे दिन बारस को महाप्रसाद व हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है.
* 1992 में मोरेश्वर महाराज को बाबा ने सौंपी थी जिम्मेदारी
श्रीश्री 1008 श्री संत लक्ष्मणदास बाबा ने 1992 में श्री मोरेश्वर महाराज को मंदिर संस्थान की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें उत्तराधिकारी बनाया था. उनके सानिध्य में पूरे सालभर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किये जाते है. उन्हीं के प्रयास से लक्ष्मणदास बाबा मंदिर संस्थान के सभागृह के लिए 20 लाख रुपए की निधि तत्कालीन सांसद नवनीत राणा ने उपलब्ध करवाई थी. उस निधि से नीचे सभागृह का निर्माण किया गया. वहीं पूर्व विधायक बच्चू कडू ने भी मंदिर के लिए 40 लाख रुपए की निधि दी. उसी प्रकार अचलपुर के विधायक प्रवीण तायडे ने भी मंदिर के लिए 1 करोड रुपए निधि देने का आश्वासन दिया है.





