महावीर पानपोई का शुभारंभ
पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख ने काटा फीता

* विधायक सुलभा खोडके भी पहुंची चोरडिया परिवार को शुभकामनाएं देने
अमरावती /दि.31 – जयस्तंभ चौक पर अनेक वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए पारसमल चोरडिया, पद्मादेवी चोरडिया की पावन स्मृति में लगाई जाती महावीर पानपोई का आज सबेरे महावीर जन्मोत्सव के मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख के हस्ते उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया. इस समय सर्वश्री नवीन चोरडिया, राजेश चोरडिया, डॉ. रवींद्र चोरडिया, कोमल बोथरा, सीए आर. आर. खंडेलवाल, विनोद सामरा, अभिनंदन बैंक के अध्यक्ष एड. विजय बोथरा, भरत खजांची, राजेंद्र बुच्चा, श्रीकांत झवंर, अभिनंदन पेंढारी, दीपक डाबी, सादिकभाई गोरावाला, प्रतिदिन अखबार के संपादक प्रवीण आहूजा, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय शिरभाते, मनोज भेले, सुरेश रतावा, महेंद्र भंसाली, हरीश गांधी, निखिल समदरिया, राहुल भंडारी सहित चोरडिया परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
शहर की विधायक सुलभा संजय खोडके भी चोरडिया परिवार को शुभकामनाएं देने पहुंची थी. उल्लेखनीय है कि, अनेक वर्षों से यह उपक्रम संचालित है. चोरडिया ग्रुप द्वारा सैकडों राजन जलसेवा पूरे गर्मियों में ढाई माह तक संचालित होती है. अमरावती खरीददारी को आने वाले गांव-देहांत के लोगों के कंठ की प्यास बुझाती है. विधायक खोडके ने चोरडिया की इस सेवा की सराहना की. उन्होंने कहा कि, भीषण गर्मी में यह जलसेवा निश्चित ही प्रशंसनीय हैं.





