बौराए बंदर की बजाय नागरिक को ही लगा बेहोशि का इंजेक्शन

यवतमाल जिले के उमरखेड तहसील के भवानी परिसर की घटना

अमडापुर/दि.19 – बौराए बंदर का बंदोबस्त करने के लिए आए वन विभाग के दल ने एक बडी गलती की. बंदर को बेहोश करने के लिए चलाए ट्रॅन्क्विलायजर गन का इंजेक्शन गलती से वहां खडे एक नागरिक को लग गया. उमरखेड तहसील के भवानी परिसर में मंगलवार 17 मार्च को दोपहर 1 बजे के दौरान यह घटना घटित हुई.
भवानी परिसर में एक बौराए बंदर ने आतंक मचा रखा था. इस बंदर को कैद करने के लिए वन विभाग के दल को बुलाया गया था. मंगलवार को दोपहर में जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ तब बंदर को बेहोश करने के लिए शूटर ने निशाना साधा, लेकिन बंदर अचानक हुई हलचल के कारण शूटर का अचूक निशाना चूक गया और ट्रैन्क्विलायजर गन से छुटा इंजेक्शन सीधे भीड में खडे सदानंद खराटे (45) को लग गया. जख्मी सदानंद खराटे को तत्काल कोरटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है. इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल खेद व्यक्त किया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नागरिकों द्बारा भीड किए जाने से और बंदर के हमले के कारण यह घटना घटित होने की बात कहीं गई.

Back to top button