न्या. चांदवानी, न्या. पानसरे अब कोल्हापुर खंडपीठ में

नागपुर/ दि.4- बंबई उच्च न्यायालय के नागपुर खंडपीठ में कार्यरत न्यायमूर्ति अनिल पानसरे और न्यायमूर्ति महेंद्र चांदवानी आगामी 15 अप्रैल से कोल्हापुर खंडपीठ में सेवा देंगे. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्या. चंद्रशेखर ने इस बारे में शुक्रवार को आदेश जारी किया.
प्रशासकीय कारणों से 6 न्यायमूर्ति के न्यायालय में परिवर्तन किया गया है. कोल्हापुर खंडपीठ की न्या. वृषाली जोशी और न्या. एमएम साठे अब क्रमश: नागपुर खंडपीठ और मुंबई मुख्यालय में सेवा देंगे. मुंबई मुख्यालय के न्या. अभय मंत्री को औरंगाबाद खंडपीठ में भेजा गया है. औरंगाबाद के न्या. हितेन वेनेगांवकर को मुंबई मुख्यालय भेजा गया है.





