खोत ने बताया जयंत पाटिल को महाराष्ट्र का शकुनि मामा
मुख्यमंत्री को जेल में डालने का रचा था षडयंत्र

सांगली/दि.13 – प्रदेश के पूर्व मंत्री और रयत क्रांति शेतकरी संगठन के अध्यक्ष सदाभाउ खोत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार के नेता जयंत पाटिल पर कडी टिका-टिप्पणी की है. खोत ने जयंत पाटिल को महाराष्ट्र के राजकारण का शकुनि मामा कहते हुए आरोप लगाया कि, मविआ सरकार के समय पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन को जेल में डालने की साजिश रची थी. खोत ने खुला आरोप किया कि, जयंत पाटिल के चेहरे के पीछे अपराधों की व्हाइट कॉलर है.
सांगली जिला नियोजन समिति की बैठक पश्चात मीडिया से बातचीत में खोत ने उपरोक्त आरोप करते हुए यह भी दावा किया कि, जयंत पाटिल ने जिला परिषद चुनाव दौरान सदाभाउ खोत और परिवार की निचले स्तर पर आलोचना की. एकेरी उल्लेख और भाषणों में पाटिल ने खोत को गालियां देने का भी आरोप खोत ने किया. उन्होंने कहा कि बागणी जिला परिषद सर्कल से उनकी बहू मोहिनी खोत विजयी हुई है. किंतु चुनाव प्रचार में जयंत पाटिल का स्तर गिर गया था.
* वोटर्स को धमकाया
सदाभाउ खोत ने आरोप किया कि, जयंत पाटिल ने चुनाव में अपनी पार्टी की पराजय देख वोटर्स को फोन कर धमकाने का काम किया. दो दिन पहले ही उन्हें एहसास हो गया था कि, चुनाव में उनकी पार्टी की हार होनेवाली है. पाटिल पर यंत्रणा के दुरुपयोग का भी आरोप खोत ने लगाया.





