लक्ष्मणराव जाधव गुरूजी का कल सत्कार
पूज्य संत सचिन देव महाराज, वासुदेव महाराज महादेव और अनिल अग्रवाल की उपस्थिति

दर्यापुर/दि.13– यहां के प्रसिध्द पत्रकार और ओम शांति सेंटर के प्रमुख लक्ष्मणराव जाधव गुरूजी का अमृत महोत्सव उपलक्ष्य कल 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे माहेश्वरी भवन में नागरी अभिनंदन – सत्कार आयोजित किया गया है. पूज्य संत श्री सचिनदेव महाराज और अकोट के वासुदेव महाराज महाले तथा जिला मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष, स्वीकृत नगरसेवक अनिल अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे.
समारोह में सभी से उपस्थित रहने का अनुरोध नागरी सत्कार आयोजन समिति, मित्रमंडल और जाधव परिवार ने किया है. जाधव गुरूजी के नाम से प्रसिध्द लक्ष्मणदास जाधव के खेल, शिक्षक, पत्रकार और अन्य विधा में योगदान के कारण उनका नागरी अभिनंदन रखा गया है. अत: दर्यापुरवासियों से उपस्थित रहने कहा गया है.





