श्री कार्यसिद्धि हनुमान मंदिर में महाप्रसाद

हजारों भाविकों ने लिया लाभ

* सांसद डॉ. बोंडे व महापौर तेजवानी, शक्ति महाराज की उपस्थिति में हुई महाआरती
अमरावती/दि.13– स्थानीय श्री कार्यसिद्धि हनुमान मंदिर, छत्रपुरी खिडकी शनि मंदिर के सामने रविवार 12 अप्रैल को भव्य महाप्रसाद का आयोजन बडे श्रद्धा-भाव के साथ किया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड उमड पडी. राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे, महापौर श्रीचंद्र तेजवानी एवं कार्यसिद्धि हनुमान मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा व शक्ति महाराज के हस्ते महाआरती की गई. उसके पश्चात महाप्रसाद का शुभारंभ हुआ.
इस अवसर पर पूर्व महापौर तथा मनपा प्रतिपक्ष नेता विलास इंगोले, नगरसेविका सुरेखा लुंगारे, स्वीकृत नगरसेवक एड. प्रशांत देशपांडे, स्वीकृत नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय तिरथकर, स्वीकृत नगरसेवक तथा दैनिक अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल, उद्योजक चंद्रशेखर जाजोदिया, भाजपा युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष विक्की शर्मा, चंद्रकांत सोजतिया, भाजपा महामंत्री बादल कुलकर्णी, सुरेश रतावा, आनंदसिंह ठाकुर, नंदकिशोर शर्मा, रमन तिवारी, किशोर गट्टाणी, कमल मालानी, सागर शिरभाते, सचिन शर्मा, विनोद गुहे, भैया पवार उपस्थित थे.
मंदिर प्रबंध समिति एवं स्थानीय भक्तों के सहयोग से तैयार किये गये इस महाप्रसाद का सभी श्रद्धालुओं ने लाभ लिया. शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से भी आये हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और हनुमानजी के चरणों में अपना मत्था टेका. पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और रामनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. मंदिर परिसर को आकर्षक रंगबिरंगे फूलों और छप्पन भोग से सजाया गया था. स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से महाप्रसाद के वितरण में सहयोग किया.
मंदिर समिति के प्रमुखों ने बताया कि, इस वार्षिक आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश फैलाना है. उन्होंने भक्तों का आभार मानते हुए कहा कि, हनुमानजी की कृपा से हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्य रुप लेता जा रहा है. शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से इस अवसर पर अमित शर्मा, पंकज गांधी, वीरेंद्र शर्मा, संजय अग्रवाल, अमोल सोनी, गोविंदा केला, मनीष क्षत्रीय, वेदप्रकाश जांगीड, उदय शर्मा, सागर शर्मा, शरद कोलांदे, महेश भूतडा, कमलेश नर्मन, आकाश अग्रवाल, आयुष शर्मा, मयूर गुप्ता, युग शर्मा, रोहित शिंदे, देव शर्मा, रुद्र सोलंकी, राघव शर्मा, दिलीप वर्मा, आकाश अग्रवाल, हर्ष शर्मा, ब्रजेश हरकुट, तीर्थ शर्मा, क्रिदय शर्मा, अजय शर्मा, सुरेश मेहरा, अविनाश टिप्पट, मोनिका शर्मा, मर्यादा शर्मा, पूर्वी पांडे, सुवर्णा देशमुख, आकांशा चौबे, अपर्णा डेंगरे, शालिनी शर्मा, कंचन पवित्रकार, मिता नौगरिया, पूनम गुप्ता, सुनीता मंगोलिया, बरखा शर्मा, रेखा बडोनिया, निशा बडोनिया, सुनीता मंगरोलिया, सुनैना कश्यप, आकांशा शर्मा, संतोष प्रयाल आदि उपस्थित थे.

 

 

Back to top button