मार्च एंडिंग के नाम पर महावितरण की मनमानी

पूर्व सूचना न देते हुए बिजली आपूर्ति खंडित होने से नागरिकों में रोष

नांदगांव खंडेश्वर/दि.2  – मार्च एंडिंग का कारण सामने कर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के बिजली कनेक्शन किसी भी तरह की पूर्व सूचना न देते हुए काटे जा रहे हैं. नांदगांव तहसील के अनेक नागरिकों की बिजली कनेक्शन बिल भरने के समय अचानक काट दिए जाने से ग्रीष्मकाल के दिनों में महावितरण कंपनी द्बारा मनमानी किए जाने का आरोप करते हुए शिवसेना के प्रकाश मारोटकर ने बिजली कनेक्शन न काटते हुए बिल भरने के लिए छूट देने की मांग उपकार्यकारी अभियंता को ज्ञापन देकर की है.
नांदगांव खंडेश्वर तहसील और शहर में मार्च एंडिंग के नाम पर वितरण कंपनी द्बारा ग्राहकों को पूर्व सूचना न देते हुए बिजली कनेक्शन तेजी से काटे जा रहे है. नियमानुसार बिजली कनेक्शन काटने के पूर्व कम से कम 7 दिन पहले नोटिस देना आवश्यक है. लेकिन इस तरह की कोई भी सूचना देते हुए महावितरण की तरफ से मनमाने तरीके से कामकाज शुरू रहने पर नागरिकों ने निराशा व्यक्त करते हुए महावितरण की मनमानी बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है. प्रकाश मारोटकर ने बढाए गये बिजली दर, इंधन अधिभार, जीएसटी जैसे विविध टैक्स के कारण आम नागरिक, किसान पहले से ही आर्थिक संकट में रहते समय पर बिजली बिल अदा करना संभव नहीं हो पाता, इस कारण बिल भरने के लिए ग्राहकों को छूट देने की मांग ज्ञापन में की है. ग्रीष्मकाल के दिनों में बिजली कनेक्शन काटने पर ग्राहकों के परिवार के साथ वितरण कंपनी कार्यालय में ठिया आंदोलन करने की चेतावनी भी नगर पंचायत के गटनेता प्रकाश मारोटकर ने दी है. ज्ञापन सौंपते समय प्रकाश मारोटकर के साथ नगरसेवक नीलेश ईखार, रवि ठाकुर, सुनील गुरमुले, लीलाधर चौधरी, शुभम रावेकर, अक्षय हिवराले उपस्थित थे.

Back to top button