चलती मिनी ट्रैवल्स में लगी भीषण आग

वाहन जलकर राख, सभी यात्री सुरक्षित

* यवतमाल शहर के भारी विमानतल परिसर की घटना
यवतमाल/दि.21- वर्धा से नांदेड जा रही एक मिनी ट्रॅवल्स में यवतमाल शहर के भारी विमानतल परिसर के पास अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई हैं. देखते ही देखते इस आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया.
जानकारी के मुताबिक मिनी ट्रैवल्स क्रमांक एमएच 27- 0059 में करीब 10 यात्री सवार थे. यह ट्रैवल्स वर्धा से नांदेड जा रही थी. सफर के दौरान बस यवतमाल शहर के भारी विमानतल के पास पहुंचने पर धुआं निकलता देख चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैवल्स सडक किनारे रोक दी. पश्चात सभी यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकालकर अपनी जान बचाई. समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बडा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पहुंच गया. दमकलकर्मियोंं ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक ट्रैवल्स बस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं. प्राथमिक जांच में शॉट सर्किट या तकनीकी खराबी का संदेह व्यक्त किया गया हैं. पुलिस और संबंधित विभाग द्बारा मामले की जांच की जा रही हैं. इस घटना से कुछ समस के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. लेकिन राहत की बात यह रही की किसी तरह की जीवित हानी नहीं हुई. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी.

Back to top button