महापौर तेजवानी व सभागृह नेता गावंडे का हुआ सत्कार
राष्ट्रीय श्रीराम सेना ने दोनों नवनिर्वाचितों को किया सम्मानित

अमरावती /दि.6 – अमरावती महानगरपालिका के नवनिर्वाचित महापौर श्रीचंद तेजवाणी तथा भाजपा के गुटनेता एवं सभागृह नेता के रूप में चुने गए चेतन गावंडे का राष्ट्रीय श्रीराम सेना की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया. राष्ट्रीय श्रीराम सेना के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कंवलजीत पांडे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधियों को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर शहर के विकास को लेकर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि नए नेतृत्व में अमरावती एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में विकसित होगा.
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय श्रीराम सेना के पदाधिकारी ऋषिकेश ठेलकर, सोनू साहू, प्रफुल्ल बोके, कल्याणी मुदलियार, रंजना पांडे और प्रिया इंगोले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास में सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया.





