करोडो रुपए का एमडी प्रकरण
आरोपियों की तलाश में मुंबई गया एक दल वापस लौटा, एक का वहीं डेरा

* बडा रैकेट हाथ लगने की संभावना
* फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी क्राईम ब्रांच की टीम
अमरावती/दि.11- 2 किलो 80 ग्राम एमडी (मेफेड्रॉन) ड्रग्स बरामदगी के मामले में गिरफ्तार 4 में से दो आरोपियों को लेकर क्राईम ब्रांच के दो दल मुंबई रवाना हुए थे. इनमें से एक दल दोनों आरोपियों को साथ लेकर वापस अमरावती लौट आया हैं. लेकिन एक दल मुंबई में डेरा डाले बैठा हुआ हैं. वही दूसरी तरफ इस प्रकरण की शहर के फरार 6 आरोपियों की तलाश में एक दल जुटा हुआ हैं. क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण द्बारा इस प्रकरण में जिस तरह से जांच की जा रही है, उसके मुताबिक बडा रैकेट हाथ लगने की संभावना जताई जा रही हैं.
बता दें कि क्राईम ब्रांच के दल ने निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में रविवार 8 मार्च की शाम भातकुली रोड के सुकली वनारसी से लालखडी मार्ग पर दो एमडी तस्कर को मुर्तिजापुर से अमरावती दुपहिया पर आते समय जाल बिछाकर पकड लिया था. उनके पास से 2 किलो 80 ग्राम एमडी बरामद हुआ था. जिसकी कीमत 3 करोड 11 लाख 85 हजार रुपए है. इन आरोपियों को पकडने के बाद क्राईम ब्रांच ने शहर के गवलीपुरा परिसर के दो और आरोपियों को कब्जे में लिया. चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया. मुंबई के माहिम परिसर से जिन दो माफियाओं से अमरावती से दोनों तस्कर इतनी भारी मात्रा में एमडी लेकर आए थे, उनकी तलाश में क्राईम ब्रांच के दो दल अमरावती से दोनों आरोपियों के साथ रवाना किए गए थे. मुंबई पहुंचने के बाद एक दल दोनों आरोपियों को लेकर अमरावती वापस लौट आया है. जबकि एक दल मुंबई में डेरा जमाएं हुए बैठा हैं. वहीं अमरावती दल वापस लौटने के बाद क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण ने शहर के फरार 6 आरोपियों की तलाश में दोनों दल को लगा दिया हैं. यह दल दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रहा हैं. सूत्रों के मुताबिक निरीक्षक संदीप चव्हाण इस प्रकरण की जिस तरीके से जांच में जुटे हुए है, उसके मुताबिक बडा रैकेट हाथ लगने की संभावना हैं. साथ ही और भी एमडी बरामदगी की संभावना जताई जा रही हैं. मामले की जांच क्राईम ब्रांच पुलिस आगे कर रही हैं.
* लग सकती है बडी मछलियां हाथ?
अब तक शहर में बरामद हुए एमडी ड्रग्स मामलो में यह बात स्पष्ट हो गई है कि अमरावती में इतनी भारी मात्रा में एमडी मुंबई और मध्यप्रदेश से आ रहा हैं. स्थानीय तस्करों के माध्यम से बडे माफियाओं तक कडी पहुंचती जा रही हैं. इस कारण इस प्रकरण में बडे ड्रग्स माफिया हाथ लगने की संभावना जताई जा रही हैं. इन तस्करों का जाल काफी लंबा फैला रहने की संभावना ही मामले की तह तक जाने के प्रयास क्राईम ब्रांच द्बारा किए जा रहे हैं.





