पारा 43 डिग्री के पास
पश्चिम विदर्भ में बरस रही आसमान से आग

* अगले कुछ दिन शुष्क मौसम का अंदाज
अमरावती /दि.13- अप्रैल का दूसरा सप्ताह प्रारंभ होते ही गर्मी ने रफ्तार पकड ली है. अमरावती और अकोला का पारा 43 डिग्री सेल्सियस हो रहा है. इतना ही नहीं नागपुर के प्रादेशिक मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन शुष्क मौसम का अंदाज व्यक्त किया है. दोनों ही जिलों अमरावती और अकोला मेंं 17 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की आशंका व्यक्त की है. उल्लेखनीय है कि अकोला 43 डिग्री से अधिक तापमान के साथ विश्व के 4 सबसे गर्म स्थानों में रहा है. ऐसे में हॉट से हॉटेस्ट होते मौसम में बचाव के उपाय अपनाने की अपील प्रशासन ने की है.
हॉट वेव समान पारा
विशेषज्ञों ने बताया कि विदर्भ के लगभग सभी जिलों में तेज धूप पड रही है. पारा 40 डिग्री को पार कर गया है. ऐसे में हॉट वेव अर्थात उष्ण लहर की आशंका देखी जा रही है. सुबह 9 बजे से शुरू हुई गर्मी की लपट संध्या 6 बजे तक महसूस की जा रही है. नागपुर हो या भंडारा, चंद्रपुर सभी जगह पारे ने रफ्तार पकडी है. वर्धा 42, वाशिम 41 डिग्री अधिकत तापमान के यवतमाल, बुलढाणा, गडचिरोली, गोंदिया सभी जगह हॉट वेदर हो गया है. अत: दोपहर में मार्केट और सडकेंं सूनी-सूनी हो रही है.
पेयजल, सूती कपडों पर जोर
शीतल जल और शीतपेय पर सभी का जोर है. उसी प्रकार घरों के बडे बुजुर्ग बच्चों को धूप में बाहर खेलने की मनाही कर रहे हैं. दोपहर के वक्त लोगबाग घरों में दरवाजे बंद कर पंखे और कूलर का आश्रय ले रहे हैं.





