एमआईएम के पार्षद को जान से मारने की धमकी

सभी एमआईएम पार्षद मनपा गट नेता के साथ पहुंचे पुलिस आयुक्त के पास

* पार्षद सैयद राशद अली ने सोनू पर लगाया जान से मारने का आरोप
* प्रभाग क्रमांक 15 छायानगर- पठानपुरा की घटना
* पार्षदों की सुरक्षा बढाने और आरोपियों पर कडी कार्रवाई की मांग
* सोमवार की रात कमेला ग्राउंड पर घटित हमले की घटना में आरोपी हैं धमकी देनेवाला
* पुलिस आयुक्त राकेश ओला और उपायुक्त गणेश शिंदे से मुलाकात के बाद नागपुरी गेट थाने में शिकायत दर्ज करने के निर्देश
अमरावती/दि.24- मनपा चुनाव के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दल के पार्षदों को धमकियां मिलना शुरू हो गया हैं. सोमवार की रात फ्रेजरपुरा में बसपा पार्षद इस्माईल कासम लालूवाले के भाई की दुकान पर सशस्त्र हमला कर भारी तोडफोड की गई. वहीं अब प्रभाग क्रमांक 15 छाया नगर- पठानपुरा के एमआईएम पार्षद सैयद राशद अली को जान से मारने की धमकी दी गई हैं. इस संबंध में एमआईएम के गट नेता शेख हमीद शेख वाहेद के साथ एमआईएम के पार्षदों ने आज पुलिस आयुक्त राकेश ओला और उपायुक्त गणेश शिंदे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित पर कडी कार्रवाई करने और पार्षदों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की हैं.
जानकारी के मुताबिक पुलिस आयुक्त राकेश ओला और उपायुक्त गणेश शिंदे को एमआईएम के गट नेता शेख हमीद शेख वाहेद के नेतृत्व में एमआईएम के पार्षदों द्बारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि प्रभाग क्रमांक 15 छायानगर-पठानपुरा प्रभाग से सैयद राशद अली यह एमआईएम की उम्मीदवारी पर निर्वाचित हुए हैं. वे चुनाव जीतने के बाद प्रभाग के नागरिकों के नियमित काम कर रहे हैं. लेकिन उपरोक्त इन पार्षदों के साथ द्बेश भावना रख रहे हैं और बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. 20 मार्च को सैयद राशद अली ने इस बाबत कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज की हैं. उस शिकायत के मुताबिक सैयद राशद अली को 20 मार्च को दोपहर 2.35 बजे 9420920888 क्रमांक के मोबाईल से फोन आया. उस नंबर से पहले आरीफ पानवाले ने बातचीत की. इस बातचीत के समय वहां जावेद वकील का भाई सोनू खडा था. सोनू की मां प्रभाग क्रमांक 15 से मनपा चुनाव लडी थी. लेकिन वह चुनाव हार जाने से द्बेश भावना के चलते सोनू ने आरीफ का मोबाईल झपटकर सैयद राशद अली को अश्लिल भाषा में बोलने लगा और जान से मारने की धमकी दी. इस कारण पार्षद सैयद राशद अली ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की थी. पश्चात 22 मार्च की शाम 7.40 बजे पठान चौक से जाते समय सोनू ने सैयद राशद अली का पीछा किया. सभी एमआईएम पार्षद पार्टी के शहराध्यक्ष हाजी इरफान खान पठान के निवासस्थान पर ईद मिलन के कार्यक्रम में जा रहे थे तब सोनू के साथियों ने सैयद राशद अली को ताजनगर मस्जिद के सामने रोककर गालीगलौच करते हुए धमकाया. भयभीत हुए सैयद राशद अली ने जमील कॉलोनी में हाजी इरफान के निवासस्थान पर पहुंचकर नागपुरी गेट पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. यह घटना काफी गंभीर है. आरोपियों के खिलाफ जनप्रतिनिधि एक्ट 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर कडी कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन में की गई हैं. ज्ञापन में यह भी आरोप किया गया हैं कि आरोपी उसे अलग-अलग नंबर से कॉल कर धमका रहा है और बाबा सिध्दिकि जैसे हाल करने की धमकी दे रहा हैं. 20 मार्च को दी गई धमकी में आरोपी ने सैयद राशद अली को घर से उठाकर हत्या करने की धमकी दी हैं. भविष्य में कोई अनहोनी होने की संभावना जताते हुए संबंधित पर कडी कार्रवाई करने और पार्षद राशद अली पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की हैं. पुलिस आयुक्त ने नागपुरी गेट के थानेदार उरलागोंडावार को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Back to top button