खोलापुर की जिप उर्दू कन्या शाला में नये मुख्याध्यापक ने पदभार संभाला
प्रभारी मुख्याध्यापक रहे शेख रूस्तम के कार्यो की सभी ने की सराहना

खोलापुर/दि. 3– खोलापुर के जिला परिषद उर्दू कन्या शाला में उच्च श्रेणी मुख्याध्यापक के रूप में फारूक सर ने गुरूवार 2 अप्रैल को पदभार संभाल लिया. इस अवसर पर उनका स्वागत प्रभारी मुख्याध्यापक शेख रूस्तम ने किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों ने शेख रूस्तम के कार्यकाल की सराहना की. इस मौके पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नये मुख्याध्यापक भी इन कार्यो को आगे बढाते हुए विद्यालय के विकास को नई दिशा देंगे.
प्रभारी मुख्याध्यापक शेख रूस्तम ने अपने प्रभार के दौरान कम समय में विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक सुधार के साथ- साथ पोषण आहार व्यवस्था को सुचारू किया. इसके अलावा विद्यालय में बोरिंग की व्यवस्था, वॉटर फील्टर और सोलर सिस्टम बैठाने के महत्वपूर्ण कार्य भी उनके मार्गदर्शन में पूर्ण हुए. सभी ने इसी तरह के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहने का विश्वास नये मुख्याध्यापक फारूक सर से व्यक्त किया. कार्यक्रम में शाला समिति अध्यक्ष साजिद शहा, सदस्य इमरान भाई समेत अन्य मान्यवर उपस्थित थे. संचालन सनेआ तसमीम ने तथा आभार प्रदर्शन सायमा जरीन ने किया. इस अवसर पर प्रा. राशीद, प्रा. इरशाद, प्रा. जुबेर ने भी प्रभारी मुख्याध्यापक शेख रूस्तम के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा की.





