एसटी यात्री सेवा को प्राथमिकता महामंडल की आय बढाने पर जोर
एसटी के नए विभाग नियंत्रक सचिन डफले ने संभाला पदभार

अमरावती / दि.24 – सचीन डफले ने राज्य महामंडल के अमरावती विभाग के नए विभाग नियंत्रक के रूप में पदभार स्विकारा हैं. उन्होंने इस पद पर आने के पूर्व परभणी में साढे तीन साल विभाग नियंत्रक के रूप में काम किया था.
डफले यह मुल अमरावती के रहनेवाले हैं. उन्होंने चांदूर बाजार, मोर्शी, पांढरकवडा, यवतमाल, चंद्रपुर और किनवट में अपनी सेवा दी हैं. अमरावती के पूर्व विभाग नियंत्रक निलेश बेलसरे का भंडारा तबादला होने से सचिन डफले की नियुक्ति अमरावती की गई हैं. डफले ने यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के साथ ही महामंडल की आय बढाने को अपनी प्राथमिकता रहने की बात कहीं. अमरावती विभाग के 8 डिपो में तथा जिले के सभी बस स्थानक में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुरक्षित सफर आदि बातों पर प्राथमिकता दी जानेवाली हैं. सफर करनेवाली एसटी बसेस समयसारिणी के मुताबिक और सुरक्षित यातायात तथा बस स्थानक स्वच्छता जैसी एसटी महामंडल की के संबंधित स्थानीय स्तर के प्रश्न हल करने निमित्त आगामी समय में प्रयास किए जाएंगे. साथ ही एसटी महामंडल की आय में बढोत्तरी पर अधिक जोर दिया जोवाला हैं. इसके लिए एसटी मंडल के अधिकारी कर्मचारी के समन्वय से एसटी महामंडल के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे ऐसा भी नए विभाग नियंत्रक सचिन डफले ने कहा. नए विभाग नियंत्रक सचिन डफले का पदभार संभालने पर अधिकारियों ने स्वागत किया.





