चांदुर बाजार में सिलेंडर दरवृद्धि का हुआ विरोध
तहसील कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन

चांदूर बाजार/दि.13 – रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में चांदूर बाजार तहसील कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष बबलु देशमुख के निर्देश पर चांदूर बाजार तालुका कांग्रेस कमेटी की ओर से यह आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव उत्कर्ष देशमुख के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर तहसीलदार कार्यालय तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद नायब तहसीलदार मनोज सोनारकर को ज्ञापन सौंपकर गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की गई.
इस अवसर पर उत्कर्ष देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ने अचानक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद से अब तक लगभग 50 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा चुके हैं. कांग्रेस शासनकाल में जो सिलेंडर करीब 400 रुपये में मिलता था, वह आज लगभग 900 रुपये तक पहुंच गया है. उन्होंने यह भी कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में भी हाल ही में लगभग 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत करीब 1900 रुपये के आसपास पहुंच गई है. इससे छोटे व्यापारियों और आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है.
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में जल्द कमी नहीं की गई, तो कांग्रेस की ओर से और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सचिव उत्कर्ष देशमुख, तालुका कांग्रेस अध्यक्ष किशोर देशमुख, बाबूभाई इनामदार, डॉ. प्रताप किटूकले, श्रेयश बर्वे, ज्ञानेश्वर कालकर, उमेश गवई, नंदू भोयर, राजाभाऊ बंड, प्रीतम मानापुरे, भोला मदने, किशोर किटूकले, योगेश विघे, अवधूत मातकर, योगेश इसल, मंगेश देशमुख, नंदू पुंडकर, अंकुश देशमुख, शैलेश टेकाळे, गजानन महल्ले, उमेश तायडे, रोशन शेकार, विशाल बेले, भास्कर हिरडे, अमोल देशमुख, सचिन हिवरालेे, गजानन देशमुख, दिग्विजय देशमुख, निखिल काटोलकर, गौरव वैद्य, अभिषेक बोंडे, अंकुश धाकडे, वेदांत काले, रविंद्र धाकडे, मनीष डाखोरे, शिवाजी काले, श्रीकृष्ण वानखडे, संविधान मोहोल, विजय राऊत, संकेत राऊत, मनोज देशमुख, राजेंद्र भुयार, प्रल्हाद अमझरे, अभिजीत सावरकर, मोहम्मद अरिफभाई, पंकज नेहारे, अब्दुल सलीम, मनीष बंड, भूषण देशमुख, नरेंद्र हिवे, आदित्य मानकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.





