दर्यापुर में भाजयुमो की गैस कंपनी पर रेड
सिलेंडर ब्लैक किए जाने का आरोप

आपूर्ति सुचारू करने कडी चेतावनी
दर्यापुर/दि.13– घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जाने के आरोप के कारण भाजयुमो के दर्यापुर शहर अध्यक्ष और उनके सहयोगियों ने आज यहां इंडेन गैस के कार्यालय पर छापा मारा. वहां गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू करने की चेतावनी दी.
मृणाल पाटिल इंगले ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें फोन कर 50 दिनों बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की. जिससे उपभोक्ताओं की शिकायत की दखल लेकर मृणाल पाटिल ने उपरोक्त कंपनी के स्थानीय वितरक के यहां धडक दी. मृणाल पाटिल ने पीएम, सीएम और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के दावों का हवाला दिया. देश मे कहींं भी गैस संकट नहीं है. गैस एजेंसी मार्फत सिलेंडर का कालाबाजार होने का आरोप और शिकायतें रहने की बात कहते हुए भाजयुमो अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ऐसी एजेंसी के कारण सरकार की बदनामी हो रही है. मृणाल पाटिल ने गैस एजेंसी संचालक को जमकर आडे हाथ लिया. उन्होंने उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द घर पहुंच सिलेंडर दिए जाने की चेतावनी दी. अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे, ऐसा इशारा दिया.





