श्री गोपालकृष्ण मंदिर में रामनवमी व हनुमान जयंती उत्सव आज से
विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

अमरावती/दि.19 – शहर के अंबापेठ स्थित प्रसिद्ध श्री गोपालकृष्ण मंदिर में श्रीरामनवमी एवं श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उत्सव का शुभारंभ 19 मार्च (गुढ़ी पड़वा) के दिन कलश स्थापना, गुढ़ी पूजन, ध्वजारोहण तथा श्रीराम विजय ग्रंथ व वाचक पूजन के साथ होगा.
* विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
– 19 से 25 मार्च: प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक ह.भ.प. श्री श्याम देशपांडे द्वारा श्रीराम कथा वाचन.
– 26 मार्च (रामनवमी): सुबह 10 से 12.15 बजे तक ह.भ.प. अद्वैत वकील द्वारा श्रीराम जन्म कीर्तन.
– 27 व 28 मार्च: शाम 7 से 9 बजे तक कु. प्राजक्ता कुलकर्णी का कीर्तन.
– 29 मार्च: शाम 7 से 9 बजे तक वासंतिक मंत्रजागर.
– 30 व 31 मार्च: ह.भ.प. सौरभ पाचखेड़े कीर्तन सेवा प्रस्तुत करेंगे.
– 1 अप्रैल: शाम 7 से 9 बजे तक श्री श्याम देशपांडे द्वारा रामायण आधारित प्रश्नमंजूषा.
– 2 अप्रैल (हनुमान जयंती): सुबह 5.30 से 7 बजे तक ह.भ.प. अद्वैत वकील द्वारा हनुमान जन्म कीर्तन.
– इसके अलावा प्रतिदिन शाम 6 बजे श्रीराम नामजप तथा नियमित आरती का आयोजन किया जाएगा.
– मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक उत्सव का लाभ लें.





