रोहित पवार का नया पैंतरा

अजीत दादा विमान हादसे की जासूसों से जांच

* दिल्ली की डिटेक्टीव एजेंसी को सौंपा काम?
पुणे/दि.16 – राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार के विधायक रोहित पवार ने अजीत दादा पवार के विमान हादसे पर सवाल उठाने के साथ अब नया ऐलान किया है. वे विमान दुर्घटना की निजी जासूसों के माध्यम से जांच करवा रहे है. मीडिया रिपोर्टस् में इस प्रकार की जानकारी सामने आई है कि, निजी जासूसों की मदद रोहित पवार लेने जा रहे है. पिछले हफ्ते दिल्ली जाकर उन्होंने दो निजी जासूसी कंपनियों से भेंट की. एक जासूसी कंपनी को विमान दुर्घटना की जांच सौंपे जाने की संभावना बताई जा रही है.
रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अचानक पत्रकार परिषद लेकर अजीत दादा के विमान हादसे पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कई मुद्दे उपस्थित करने का प्रयास किया था. अब वे सरकारी यंत्रणा की जांच पर संशय व्यक्त करते हुए अपने खर्च से डिटेक्टीव एजेंसी हायर करने की खबर आ रही है. रोहित पवार का दावा है कि, अजीत दादा का एक्सीडेंट नहीं हुआ, यह घातपात है. रोहित पवार ने अपने क्ल्यू और अन्य जानकारी डिटेक्टीव एजेंसी को सौंपने का भी दावा खबर में किया गया है. अजीत दादा गत 28 जनवरी को भयानक विमान हादसे में काल कवलित हुए थे. समूचा महाराष्ट्र शोक में डूब गया था.

Back to top button