विदर्भ के ज्येष्ठ नेता दत्ता मेघे का निधन

90 वर्ष की उम्र में नागपुर में ली अंतिम सांस

* राजनीति व शैक्षणिक क्षेत्र में शोक की लहर
नागपुर/दि.23 – विदर्भ के राजनीतिक, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के ज्येष्ठ नेता दत्ता मेघे का रविवार 22 मार्च को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे अपने पश्चात सागर मेघे, विधायक समीर मेघे, दो बेटे-बहूएं, नाती-पातों सहित भरापूरा परिवार शोकाकुल छोड गये है.
स्व. दत्ता मेघे का जन्म 11 नवंबर 1936 को वर्धा जिले के पवनार में हुआ. पिछले 40 वर्षों से अधिक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने वाले दत्ता मेघे ने राजनीतिक, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बडा काम किया है. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकडी, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया है. उनके निधन की खबर जैसे ही पहुंची, उनके खामला स्थित पांडे लेआउट निवासस्थान पर सभी पार्टियों ेके नेता पदाधिकारी व नागरिकों की भीड उमड पडी.
गरीब परिस्थिति में से आगे आये स्व. दत्ता मेघे ने विदर्भ की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान निर्माण किया. उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत कांग्रेस से की. जिसमें वे वर्धा, रामटेक, नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार निर्वाचित हुए. इतना ही नहीं उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रुप में भी कार्य किया. तीन बार विधान परिषद सदस्य के साथ वे मंत्री भी बने. साल 2014 में उन्होंने भाजप में प्रवेश किया. वे 1978 में शरद पवार के नेतृत्ववाली पुरोगामी लोकशाही दल आघाडी (पुलोद) सरकार में विदर्भ से मंत्री भी रहे.
1991 में वे नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए. उसके बाद 1996 रामटेक, 1998 वर्धा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए. तीन निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रुप में निर्वाचित होने वाले वे विदर्भ के एकमेव नेता थे. वर्धा में वैद्यकीय महाविद्यालय की स्थापना की. साथ ही विदर्भ में अनेक शिक्षक संस्थाओं की स्थापना की. उनका राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
* आज अंतिम संस्कार
आज सोमवार 23 मार्च को उनका पार्थिव दोपहर 1 बजे तक उनके निवासस्थान 135 पांडे ले-आउट खामला यहां दर्शन के लिए रखा गया. उसके पश्चात सावंगी मेघे निवासस्थान पर दर्शन के लिए 2.30 से 4.30 बजे तक दर्शन के लिए रखा गया और उसके पश्चात पवनार से सेवाग्राम के बीच रास्ते पर स्थित उनके खेत में पार्थिव का अंतिम संस्कार किया गया.

Back to top button