शिवसेना नगरसेविका स्वच्छता को लेकर आक्रामक

अमरावती – रामपुरी कैम्प परिसर की शिंदे सेना की नगरसेविका स्नेहा आशीष लुल्ला स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है. आज गुरुवार 12 मार्च को उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय जाधव को कृष्णानगर परिसर में बुलाकर वहां फैली गंदगी से अवगत कराया. साथ ही क्षेत्र के नागरिकों ने उनके सामने कचरों के ढेर और फैली गंदगी को लेकर तीव्र रोष व्यक्त किया. नागरिकों के रोष और नगरसेविका स्नेहा लुल्ला की आक्रामकता को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी (स्वच्छता) अजय जाधव ने आगामी दो दिनों में सफाई काम करने का आश्वासन दिया. स्नेहा लुल्ला ने इस अवसर पर अधिकारियों को नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख साफ-सफाई करने की अधिकारियों को इस अवसर पर सूचना दी.

Back to top button