22 को राज्यस्तरिय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन
सिद्धार्थ वधु-वर सूचक केंद्र व स्वप्नपूर्ति मैरेज ब्युरो का संयुक्त आयोजन

* पत्रवार्ता में सिद्धार्थ दामोदर ने दी जानकारी
अमरावती/दि.14 – विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 136 वीं जयंती निमित्य सिद्धार्थ वधु-वर सूचक केंद्र व स्वप्नपूर्ति मैरेज ब्युरो के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार 22 मार्च को बौद्ध समाज के विवाहेच्छुक युवक-युवतियों के लिए भव्य निशुल्क परिचय एवं पंजीयन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इस आशय की जानकारी आयोजक सिद्धार्थ दामोदर द्वारा दी गई है.
आज यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि, आगामी 22 मार्च को भीमटेकडी स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर संस्कार भवन में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के विदर्भ अध्यक्ष तथा भारतीय बौद्ध महासभा के जिला पर्यटन व प्रचार सचिव नयन मोंढे द्वारा किया जाएगा. वंचित बहुजन आघाडी के युवा नेता व रुग्णसेवक सुरेश तायडे की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में प्रमुख अतिथि के तौर पर नागपुर के पुलिस निरीक्षक राहुल तसरे, एड. सिद्धार्थ गायकवाड, आजाद समाज पार्टी के रुग्णसेवक नितिन काले व बसपा के नीलेश बनसोड उपस्थित रहेंगे. साथ ही इस सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में काम करनेवाले कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों का भी सत्कार किया जाएगा.
उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि, बौद्ध समाज के गरीब, किसान, मजदूर व मेहनतकश परिवारों के विवाहेच्छुक युवक-युवतियों तथा तलाकशुदा, विधवा, विधूर व्यक्तियों को योग्य जोडीदार दिलवाने हेतु इस निशुल्क परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन का संचालन अनिता राऊत, वैभव रायबोले, श्याम मेश्राम व स्नेहल जवंजाल द्वारा किया जाएगा. साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु सिद्धार्थ वधु-वर सूचक केंद्र के संचालक सिद्धार्थ दामोदरे व स्वप्नपूर्ति मैरेज ब्युरो के संचालक अशोक मेश्राम सहित जिले के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक व आंबेडकरी आंदोलन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा महत्प्रयास किए जा रहे है.





