स्वस्तिक माहेश्वरी मंडल का ‘पधारो आपणा देश’आयोजन सफल

* सेठ सेठानी बनकर मारवाडी भाषा में संचालन
अमरावती/दि.1– स्वस्तिक माहेश्वरी मंडल ने परिवार के साथ ‘पधारो आपणा देश’ कार्यक्रम का सुंदर सरस आयोजन कर लोगों को ठेठ राजस्थान का आभास कराया खम्मा घणी से स्वागत के साथ संचालन किरण गट्टाणी और कविता भूतडा ने खास राजस्थानी भाषा और शैली में कर सभी को अभिभूत किया. राजस्थानी माटी से जुडे कालबेलिया सहित घूमर और विविध नृत्य प्रस्तुत किये गये. कठपुतली ने भी उपस्थितों को मुग्ध कर दिया था. सभी प्रस्तुतियां स्वस्तिक मंडल की सदस्यों ने उत्साह से किया. मान्यवरों ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की.
स्वागत ढोल के निनाद में रचना राठी, मंजू चांडक, शारदा राठी, पूर्णिमा चांडक ने कुमकुम तिलक कर और कलेवा अर्थात मोली बांधकर किया. रामदेव बाबा की भूमिका में कल्पना श्रोती, रानीसती की भूमिका में कांता राठी, ब्रह्मा की सरिता राठी, खाटू श्याम की भूमिका में देवांश राठी का स्वागत किया गया. झांकियां मनमोहक लगी. माहेश्वरी पंचायत ेके सरपंच सुरेश साहू का स्वागत अध्यक्ष निशा जाजू, सचिव दीपिका मंत्री, नवचेतना मंडल अध्यक्ष राधा मंत्री, माहेश्वरी सेवा मंच अध्यक्ष रजनी राठी, सचिव चेतना चांडक ने किया. स्वस्तिक मंडल के युवा पूनम काकानी, नेहा बूब, नेत्रा बजाज, रश्मी चांडक, श्रेया राठी, रश्मी राठी, दर्शना राठी, अंकिता झंवर ने कालबेलिया नृत्य से सबको मोह लिया.
राजस्थानी उत्सव की महिमा का नृत्य लीला झंवर, वर्षा राठी, राधा मूंधडा, भावना मूंधडा, कविता भूतडा, किरण गट्टाणी, रश्मी राठी ने प्रस्तुत किया. एड. नंदकिशोर कलंत्री और पद्मा कलंत्री ने नेत्र तज्ञ और रुग्ण पर आधारित नाटिका से उपस्थितों को लोटपोट किया. दीपार्चन लॉन में हुए कार्यक्रम में डेकोरेशन का जिम्मा हेमंत राठी ने संभाला. निर्मला डागा, मधुसुदन डागा, अनूप राठी ने भोजन प्रबंध देखा. संयोजक अनीता राठी, कविता भूतडा, भावना मूंधडा, किरण गट्टाणी थी. तंबोला गेम खेला गया.
सर्वश्री कमलकिशोर राठी, नंदकिशोर राठी, गणेश राठी, तुषार बूब, रामेश्वर झंवर, हरगोविंद राठी, रवींद्र चांडक, राजेश राठी, सतीश गट्टाणी, ओमप्रकाश जाजू, अरुण झंवर, नरेंद्र जाजू, राजेश करवा, विजय राठी, पूर्वेश राठी, सुरेंद्र श्रोती, दिलीप तापडिया, शंकरलाल राठी, विजय भट्टड, साकेत शास्त्री, मनोज राठ, सतीश राठी, मधुसुदन राठी उपस्थित थे. अध्यक्ष लीला झंवर, उपाध्यक्ष वर्षा राठी, सचिव राधा मूंधडा, कोषाध्यक्ष रश्मी राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया.

Back to top button