सेवानिवृत्त की समस्या हल करना ध्यैय

संभाजी रेवाले का प्रतिपादन

अमरावती /दि.6 – जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सभा हाल ही में उज्जैन में रमेश मलसने की अध्यक्षता में हुई. सुरेंद्र पाथरे, संभाजी रेवाले और अन्य प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित थे. इस समय संभाजी रेवाले ने कहा कि, अवकाश प्राप्त अध्यापकों की समस्याएं हल करना उनका सदैव ध्यैय रहा है. वे प्रत्येक तहसील में सदस्यता पंजीयन एवं जागरुकता के हिमायती है. उन्होंने नि:शुल्क सोलर उर्जा, बुढापे के रोगों के उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी इस समय किया.
अध्यक्ष रमेश मलसने ने कहा कि, मासिक पेंशन प्रस्ताव शीघ्र मंजूर होने चाहिए, जीपीएफ, समूह बीमा, पेंशन विक्रीी प्रस्ताव और उपदान के प्रस्ताव शीघ्रता से निपटाने चाहिए. प्रवास भत्ता, दुर्गम प्रोत्साहन भत्ता और आदर्श अध्यापक पुरस्कार की राशि बढाने के अनुरोध एवं प्रस्ताव किये गये है. जिन पर शीघ्र निर्णय के लिए संगठन शासन-प्रशासन पर दबाव डालेगा. उन्होंने बताया कि, पदोन्नति की वेतनवृद्धि के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है. गजानन श्रीनाथ, वैशाली श्रीनाथ ने निसर्ग उपचार के बारे में जानकारी दी. सुरेंद्र पाथरे ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलनों में सहभागी होने का आवाहन किया. सर्वश्री ज्ञानेश्वर गावंडे, मनोज वांगे, सुभाष मेटी, संजय ढिगवार, अरुण धांडगे, कुंदा तेलंगे, संगीता गुडधे, मंदा मेटी, भास्कर आखरे, प्रमिला आखरे, कोमल आखरे, सुधा ढिगवार, संजय बाबरे, रवींद्र बोंडे, दिनेश देशमुख, छत्रपति भिमटे, दिगंबर राजुरकर, शेषराव घायर, दिलीप पोटे, पुष्पा बोपत, ज्योति कोठे, मनोरमा राउत, सुलोचना देशमुख, गंगा उमक, प्रमिला डोणे, वैशाली बाबरे, अशोक गायकवाड, अर्चना गायकवाड, वर्षा देशमुख, गजानन बोंडे, सुभाष लांडे आदि उपस्थित थे. संचालन तेजकुमार गुडधे और आभार प्रदर्शन विजय तेलंगे ने किया.

Back to top button