यह मैच जय शाह विरूध्द पाकिस्तान
संजय राउत ने की आलोचना

मुंबई/ दि. 17- शिवसेना उबाठा के प्रवक्ता संजय राउत ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गये विश्व कप टी- 20 मुकाबले को जय शाह विरूध्द पाकिस्तान मैच करार देकर देश के बजाय पैसों के लिए खेल होने की आलोचना की. राउत ने कहा कि पैसे के लिए यह सामना खेला गया. आप उनके साथ खेलते हैं. हाथ नहीं मिलाते, यह क्या बात हुई ?
संजय राउत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए. भारत के क्रिकेटर्स में शर्म रहनी चाहिए. वे भी अंध भक्त हो जाने की आलोचना संजय राउत ने की. उधर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारत की नीति पर उखडते हुए इसे सरासर मूर्खता करार दिया. मांजरेकर ने कहा कि जो देश हमारे योग्य नहीं है. उनके विरूध्द खेलना है तो खेल भावना से खेले. अन्यथा हाथ न मिलाने जैसे ड्रामे न करें. मांजरेकर ने कहा कि उनकी भूमिका पाकिस्तान के साथ न खेलने की है. शिवसेना पक्ष प्रमुख उध्दव ठाकरे की भी यही भूमिका है. जब तक पहलगाम का बदला पूरा नहीं होता खेल नहीं होना चाहिए.