आज संत कंवरराम अवतरण दिवस

अकोला में श्रद्धा और सेवा का संगम

* झूलेलाल नगर में शाम को विशेष धार्मिक आयोजन
अकोला /दि.13– परोपकार और सेवा का प्रतिक माने जानेवाले संत कंवरराम साहिब जी का आज सोमवार 13 अप्रैल को अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा. जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.30 बजे झूलेलाल नगर स्थित संत कंवरराम प्रतिमा प्रांगण में पूजा-अर्चना, आरती और अरदास से होगी. उसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी.
संत कंवरराम सेवा मंडल अध्यक्ष सुरेश जसवानी ने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है. उन्होंने बताया कि, यह धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, भाईचारे और मानवता के संदेश को आगे बढाने का माध्यम भी है. अवतरण दिवस के इस पावन अवसर पर संत कंवरराम साहिब जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में परोपकार और सद्भावना का संदेश प्रसारित किया जाए.

Back to top button