चाकू की नोंक पर युवती को ले गया कैफे में

पीडिता को देता था जान से मारने की धमकी

* पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों पर किया मामला दर्ज
अमरावती /दि.10– गाडगे नगर थाना क्षेत्र में आने वाले महाविद्यालय में पढने वाली 16 वर्षीय छात्रा को उसकी सहेली के माध्यम से एक युवक नजदीकी संबंध बनाने लगा. पीडिता द्वारा अनदेखी किये जाने पर वह चाकू की नोंक पर उसे बुलाकर कैफे में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा. पीडिता के प्रतिकार करने पर उसने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी. इसके लिए आरोपी युवक को पीडिता की परिचित एक महिला सहयोग कर रही थी. भयभीत हुई इस छात्रा ने आखिरकार गाडगे नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला और संबंधित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक पीडित छात्रा द्वारा दर्ज की गई शिकायत में आरोप किया गया है कि, चिलमछावनी निवासी आरोपी शमशेर शहा (20) यह पीडित पर जबरन दोस्ती और प्रेम संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था. आरोपी युवक का एक 26 वर्षीय महिला साथ दे रही थी और वह पीडिता को युवक के साथ दोस्ती करने के लिए उकसा रही थी. पीडिता द्वारा इंकार करने पर भी वह नहीं मान रहे थे. इस कारण पीडिता ने उनसे बातचीत बंद कर दी. तब आरोपी शमशेर शहा पीडिता जब कॉलेज जाती थी, तब उसका पीछा करने लगा. 12 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे के दौरान शमशेर शहा ने पीडिता को कॉलेज जाते समय इर्विन चौक पर रोका और अपने साथ चलने की जबरदस्ती करने लगा. पीडिता ने इंकार किया तब आरोपी युवक ने उसे और उसकी बहन को जान से मार देने की धमकी दी. भयभीत छात्रा उसकी दुपहिया पर बैठ गई, तब आरोपी उसे बेसिक ब्रिउस कैफे में ले गया. वहां उसके साथ अश्लील हरकतें कर शरीरसुख की मांग करने लगा. पीडित छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर वहां से भाग गई. तब आरोपी युवक की हरकतें और बढ गई. वह लगातार पीडिता को चाकू दिखाकर कैफे ले जाने लगा. शमशेर की इन हरकतों से भयभीत हुई छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया. 3 अप्रैल को पीडिता ने अपने जीजा और बहन को इस घटना की जानकारी दी. दोनों ने आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया, तब उन्हें भी शमशेर शहा जान से मारने की धमकी देने लगा. आखिरकार पीडिता ने गाडगे नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने आरोपी और उसे सहयोग करने वाली महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, 78, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button