ट्रान्सपोर्टर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

परिवहन कार्यालय में डेढ माह से पासिंग बंद

* मेराज खान पठान बोले- मजाक बनाया जा रहा
अमरावती /दि.1– प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में गाड़ियों को पासिंग समस्या को लेकर मेराज खान पठान के नेतृत्व में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उर्मिला पवार से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर जल्द समाधान करने को लेकर विविध विषयों पर चर्चा की, अमरावती में पिछले डेढ महीने से अमरावती जिले के सभी प्रकार की गाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
परिवहन विभाग कार्यालय द्वारा बार बार तारीख पे तारीख देकर ट्रांसपोर्टर्स का मज़ाक बनाया जा रहा है.साथ ही उद्योग, व्यापार,स्कूल बसेस, मेडिकल एजुकेशन बसेस के साथ अति आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. आठ दिन में इलेक्ट्रोनिक सिस्टम को अपडेट कर काम शुरू किया जा सकता है. मगर टेंडरिंग और अलॉटमेंट और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया ही नहीं की गई तो काम कब शुरू होगा इस समस्या से गाड़ी मालिक और ट्रांसपोर्टर्स को न्याय मिलेगा. पिछले शुक्रवार को भी परिवहन अधिकारी श्री देशमुख को ज्ञापन सौंपा गया था. अगर परिवहन विभाग ने उचित समय में इस समस्या को नहीं निपटाया तो पासिंग के इंतेज़ार में खड़े सभी गाड़ियों को परिवहन कार्यालय में खड़ी कर आंदोलन किया जाएगा ऐसा इशारा दिया गया.ट्रांसपोर्ट यूनियन और अमरावती जिला ट्रैवल्स असोसिएशन के अध्यक्ष मेराज खान पठान और बहुजन एकता मंच के रितेश तेलमोरे के नेतृत्व में एजाज़ पटेल, मोहम्मद अफसर,आसिफ पहलवान, सदानंद सिंह, शमीम अहमद, तौसीफ पहलवान प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे.

Back to top button