उज्जैन के गजराज तो हरियाणा की कालीमाता

कल की हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में अनेकानेक आकर्षण

* श्री वीर हनुमान सेवाभावी समिति का आयोजन
* उज्जैन के गजराज होंगे जुलूस में सहभागी
* बैंजो, धुमाल, संदल, आदिवासी नृत्य, वारकरी दिंडी से सज्जित होगी शोभायात्रा
अमरावती /दि.31 – श्री वीर हनुमान सेवाभावी समिति द्वारा अंबानगरी में पहली बार अभूतपूर्व हनुमान जयंती शोभायात्रा कल बुधवार 1 अप्रैल को निकाली जाएगी. जिसमें उज्जैन के गजराज विशेष आकर्षण तो होंगे ही. भगवान रामचंद्र की गगनचुंबी भव्य प्रतिमा और शिव-पार्वती विवाह, काली माता की झांकियां शहरवासियों का मन मोहेगी.
बुधवारा के आजाद हिंद मंडल के प्रांगण से प्रारंभ जुलूस में अंबादेवी और एकवीरा देवी, छत्रपति शिवाजी महाराज, तुलजाभवानी, पांडूरंग विठ्ठल, गजानन महाराज की भव्य मूर्तियों के साथ हनुमानजी की नीली मूर्ति आकर्षण होगी. उसी प्रकार शोभायात्रा में रामराज्य ढोल पथक, दीपक का डीजे, लाइव हनुमानजी लाल, गाडगे बाबा झांकी, श्रीकृष्ण की झांकी, पथक, दिंडी, सावित्री फुले की झांकी, तुकडोजी महाराज की झांकी, बैन्जो प्रणय, दिंडी, भगवान विठ्ठल की मूर्ति, दिंडी, ढोल पथक, बैंन्जो सेवन स्टार, लाइव सीताराम, डीजे लोकरे, संदल बाभुलगांव, संदल बाबा, राम मूर्ति, हनुमानजी का रथ आदि का समावेश रहेंगा. शहर के प्रमुख मार्गों से यह शोभायात्रा श्री वीर हनुमानजी का गगनभेदी जयघोष करते हुए चलेगी. अनिकेत ढेंगले, भैया पवार, शुभम शेगोकार, नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय शिरभाते, मनोज भेले, सुरेश रतावा, राहुल येवले, वैभव देशमुख, चेतन याउल, समीर जवंजाल, समीर कान्हे, चेतन इटनारे, आयुष वाघमारे, विवेक हिरुलकर, कनक कपूर, भूषण मामर्डे, लाला तोरने, नीलेश सराफ, प्रथमेश लघवे, सागर इंगोले, विजय अटालकर, राहुल बागडे, नितिन काले, सुजल पंत, आकाश हिवसे आदि सहित अनेकानेक युवा शोभायात्रा को सफल-सार्थक करने जुटे हैं.
* राजकमल में हनुमान चालीसा पाठ
राजकमल चौक में हजारों भक्तों की उपस्थिति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भव्य महाआरती होगी. संकट मोचन रथ पर फूलों की बरसात के साथ विभिन्न चौक पर आतिशबाजी से स्वागत होगा. यात्रा सरोज चौक, जवाहर गेट, सक्करसाथ, सराफा, जैन मंदिर, भाजी बाजार, बजरंग चौक होते हुए आजाद चौक में विसर्जित होगी.

Back to top button