रामदेव बाबा मंदिर में वॉटर कूलर समर्पित

मेयर तेजवानी और डेप्यूटी मेयर भेंडे की उपस्थिति

* रोटरी क्लब अंबानगरी का उपक्रम
अमरावती/दि.3– राजापेठ स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर में आज पूर्वान्ह 11 बजे 100 लीटर क्षमता के वॉटर कूलर का लोकार्पण महापौर श्रीचंद तेजवानी और उपमहापौर सचिन भेंडे के हस्ते किया गया. उत्साहपूर्ण वातावरण में हुए लोकार्पण में रोटरी क्लब अमरावती अंबानगरी अध्यक्ष नितिन गुप्ता, माहेश्वरी पंचायत के सरपंच सुरेश साबू, रोटरी उपक्रम के संयोजक महेश वर्मा, राजेश मित्तल, सचिव हेमंत चांडक, संतोष मालानी, उदय कालमेघ, अमित साबू के साथ ही श्री रामदेवजी महाराज संस्थन के सचिव गोविंद राठी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश हेडा, प्रबंधक दीपक गाढवे, प्रा. रवींद्र बूब, तुषार गुप्ता और अन्य की उपस्थिति रही.
श्री रामदेवजी महाराज संस्थान राजापेठ क्षेत्र में तेजी से फेमस हुआ है. यहां धार्मिक आयोजन बहुतेरे होते हैं. ऐसे में इस संस्था में वॉटर कूलर की आवश्यकता थी. रोटरी क्लब अंबानगरी ने उस जरुरत को ग्रीष्मकाल के इन दिनों में पूर्ण किया है. उपस्थित मान्यवरों ने रोटरी क्लब के उपक्रम को सराहा. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा.

 

Back to top button