अकोला अर्बन बैंक का वर्धापन दिवस मना

नई तकनीक अपनाकर बढाएं सुविधाएं, बिजनस

* सीपी रेड्डी और मान्यवरों की उपस्थिति
अमरावती/दि.5- अकोला अर्बन बैंक की जयस्तंभ चौक के पास स्थित अमरावती शाखा का वर्धापन दिवस आज उत्साह से मनाया गया. बैंक अध्यक्ष रामेश्वर फुंडकर, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद अग्रवाल अकोला से पधारे. उसी प्रकार पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी मुख्य अतिथि रहे. रेड्डी ने बैंक की शाखा का अवलोकन किया. सिक्युरिटी के हिसाब से टिप्स दिए. वहीं अध्यक्ष फुंडकर ने नई तकनीक अपनाकर ग्राहकों को अधिकाधिक सुविधा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में वर्तमान में भरपूर स्कोप हैं. बिजनेस बढाने की सलाह उन्होंने अधिकारियों को दी. सहकारिता क्षेत्र में सेवा का भी अवसर मिलता है.
बैंक की तरफ से केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट असो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारी संजय बोबडे, राजा नानवानी, अंशुल अग्रवाल, दीपक नथानी, विजय खत्री, कौशल सारडा, गोविंद केला, रवि तोटे, तुषार कासट आदि का सत्कार किया गया. आयोजन को सफल बनाने प्रबंधक सुधीर साठे, सहप्रबंधक लांजेवार मैडम, अजीत लोणकर, दिलीप खाडे, राजेश कानव, संजय जोशी, आशीष देशपांडे, आशीष मुंधडा, राठी जी आदि का योगदान रहा. बैंक के ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देने के साथ विनम्र व्यवहार अकोला अर्बन की विशेषता कह सकते हैं.

Back to top button