18 अक्टूबर को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बंसल स्पेशलिटी हॉस्पिटल और वीर अभिमन्यु दुर्गोत्सव मंडल की पहल

नेत्रज्योति कार्ड केवल 100 रुपये में मिलेगा
अमरावती/दि.15 – नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बंसल स्पेशलिटी हॉस्पिटल और वीर अभिमन्यु दुर्गोत्सव मंडल, पत्रालाल नगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर को भव्य निःशुल्क रोग निदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पत्रालाल नगर ग्राउंड, अमरावती में आयोजित होगा. आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.
वीर अभिमन्यु दुर्गोत्सव मंडल पिछले 19 वर्षों से विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा कर रहा है. मंडल द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रोत्सव के दौरान भव्य गरबा महोत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेते हैं. धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल लगातार विभिन्न उपक्रम आयोजित करता है. इसी कड़ी में इस वर्ष बंसल स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है.
* कई बीमारियों की होगी निःशुल्क जांच
शिविर में रक्तचाप, रक्त में शुगर, हृदय रोग, पक्षाघात, अस्थमा, किडनी और लिवर संबंधी विकार, सिरदर्द, चक्कर आने तथा वात रोग जैसी समस्याओं की निःशुल्क जांच और चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया जाएगा.
* केवल 100 रुपये में नेत्रज्योति कार्ड
शिविर का विशेष आकर्षण मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराया जाने वाला नेत्रज्योति कार्ड रहेगा. इसके माध्यम से मशीन द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान तथा उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा. जरूरतमंद मरीजों को कम दरों पर मोतियाबिंद की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी पहल की जाएगी. शिविर में डॉ. सजल बंसल (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) और डॉ. वैष्णवी बंसल आडतिया (एमबीबीएस, एमएस नेत्ररोग विशेषज्ञ) नागरिकों को चिकित्सा सेवाएं और परामर्श प्रदान करेंगे. बंसल स्पेशलिटी हॉस्पिटल और वीर अभिमन्यु दुर्गोत्सव मंडल ने नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन का लाभ लेने का आह्वान किया है.





