हवाई सफर कर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को आदरांजलि अर्पित

धम्म प्रशिक्षण अभियान का आयोजन

धामणगांव रेलवे/दि.11-डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर धम्म प्रशिक्षण अभियान महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से नागपुर से मुंबई हवाई सफर कर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को आदरांजलि अर्पित की गई. धम्म प्रशिक्षण अभियान अंतर्गत विगत अनेक वर्षों से विभिन्न उपक्रम चलाये जा रहे है. भीमा कोरेगाव को मानवंदना देने के लिए हर साल भीमा कोरेगाव से दीक्षाभूमी मानवंदना रॅली का आयोजन भी अभियान के माध्यम से किया जाता है. बीते अनेक वर्षों से बौद्ध बंधु चैत्यभूमी दीक्षाभूमी में रेलवे से नि:शुल्क सफर करते है. बाबासाहेब ने बौद्ध समाज में जागृति व सम्मान से जीने की दिशा बदल दी. इसलिए बाबासाहेब को मानवंदना देने के लिए अभियान ने हवाई यात्रा कर उन्हें सही मायने में आदरांजलि अर्पित की. इसमें आम नागरिकों ने भी हवाई यात्रा की. सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र से थे. अभियान के सभी पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले है. इसलिए एक नई क्रांति यहां पर निर्माण होगी, ऐसा अभियान के मुख्य संयोजक जगदीश शिंदे ने बताया. इस समय सांसद वर्षा गायकवाड ने पूरी टीम का स्वागत किया. हवाई सफर के लिए प्रा.इंदू नारनवरे, रवींद्र कांबले, सुनील शिंदे, नितिन टाले, पपीता मनोहरे, सुशीला दिघाडे, करुणा मुन, रमा बंनसोड, स्वाती नाईक, सुधीर वानखडे मुंबई, माधुरी वानखडे, पद्माकर वहिले, मनोज कोष्टी, मनोरमा वहिले, मृदुलता हेरोडे, ने प्रयास किए.

Back to top button