पूर्व मंत्री पोटे ने भाजपा व युति के नेताओं सहित वरिष्ठों का लिया आशीर्वाद
अमरावती विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बनाई जबर्दस्त बढत

* बावनकुले, अडसड, डॉ. बोंडे, खोडके व बच्चू कडू सहित अनेकों वरिष्ठ नेताओं से की सदिच्छा भेंट
अमरावती/दि.11 – आगामी 18 जून को विधान परिषद की सीट हेतु अमरावती स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव के लिए भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी रहनेवाले पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने इस समय प्रचार में अपनी जबर्दस्त बढत बनाई. विधान परिषद के चुनाव हेतु अपना प्रचार शुरू करने से पहले प्रवीण पोटे पाटिल ने भाजपा सहित महायुति के नेताओं के साथ-साथ अपने लिए श्रध्देय रहनेवाले वरिष्ठों से मुलाकात कर उन सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया था और इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दायर करते हुए जबर्दस्त तरीके से चुनाव प्रचार करना शुरू किया था. जिसकी बदौलत इस वक्त भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे का विधान परिषद के चुनावी मैदान में जबर्दस्त दबदबा दिखाई दे रहा है.
विशेष उल्लेखनीय है कि विधान परिषद चुनाव की घोषणा होने के उपरांत चुनावी धामधूम शुरू होने से पहले ही अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र का विधान परिषद में दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने तीसरी बार भी विधान परिषद का चुनाव लडने की तैयारी शुरू करते हुए खुद के लिए श्रध्देय रहनेवाले वरिष्ठ गणमान्यों का आशीर्वाद लेने के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधियों तथा महायुति में शामिल अजीत पवार गुट वाली राकांपा एवं शिंदे गुट वाली शिवसेना के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधियों के साथ सदिच्छा भेंट करनी शुरू की थी. इसके सार्थक परिणाम पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को विधान परिषद के लिए एक बार फिर भाजपा की दावेदारी मिलने के तौर पर दिखाई दिए.
पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा जिन गणमान्यों से सदिच्छा भेंट करते हुए चुनाव हेतु आशीर्वाद व सहयोग की कामना की गई. उनमेें राज्य के राजस्व मंत्री व जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अरुण अडसड, हव्याप्रम के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रा. प्रभाकरराव वैद्य, श्री शिवाजी शिक्षा संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्षवर्धन देशमुख, भाजपा के विदर्भ संघटन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, राष्ट्रीय पिछडावर्ग आयोग की सदस्या एवं पूर्व महापौर किरणताई महल्ले, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक सर्वश्री संजय खोडके, बच्चू कडू, संजय कुटे, सुलभा खोडके, प्रताप अडसड, प्रविण तायडे, राजेश वानखडे, केवलराम काले व उमेश उर्फ चंदू यावलकर, महापौर श्रीचंद तेजवानी, शिंदे गुट वाली शिवसेना के नेता व पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, शिंदे गुट वाली शिवसेना की महिला नेत्री प्रीती बंड, पूर्व जिप अध्यक्षा सुरेखा ठाकरे, भाजपा के प्रदेश सचिव जयंत डेहनकर, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, प्रदेश पदाधिकारी रवींद्र खांडेकर, किरण पातूरकर, तुषार भारतीय, निवेदिता चौधरी दिघडे, दिनेश सूर्यवंशी, शहराध्यक्ष डॉ नितीन धांडे तथा ग्रामीण अध्यक्ष रविराज देशमुख एवं प्रभूदास भिलावेकर आदि का समावेश रहा. 
* राणा से भी करेंगे औपचारिक भेंट
– आज या कल में होगी मुलाकात
विधान परिषद के लिए अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में रहनेवाले भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा भाजपा सहित महायुति में शामिल घटक दलों के सभी नेता व पदाधिकारियों से मुलाकात की जा रही है. जिसके तहत पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे की महायुति के घटक दल रहनेवाले युवा स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा से भी औपचारिक सदिच्छा भेंट की जायेगी. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की यह सदिच्छा भेंट आज या कल में होने का पूरा अनुमान है.

– राज्य के राजस्व मंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से सदिच्छा भेंट करते हुए भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे. इस अवसर पर अकोट निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रकाश भारसाकले भी उपस्थित थे.
– भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अरूण अडसड का आर्शीवाद प्राप्त करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे. इस समय धामणगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र के विधायक प्रताप अडसड भी उपस्थित थे.
श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य का आशीर्वाद प्राप्त करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे. इस समय हव्याप्रम की सचिव प्रा. डॉ. माधुरी चेंडके, संचालक प्रा. डॉ. श्रीकांत चेंडके तथा मनपा पार्षद प्रा. डॉ. संजय तीरथकर की उपस्थिति रही.
श्री शिवाजी शिक्षा संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्षवर्धन देशमुख से मिलकर उनका आशाीर्वाद लेने पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर से सदिच्छा भेंट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग की सदस्या एवं पूर्व महापौर किरण महल्ले से सदिच्छा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करके भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल. इस समय किरण महल्ले के यजमान उमेश महल्ले तथा प्रवीण पोटे के सुपुत्र श्रेयस पोटे की उपस्थिति रही.
– भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य रहनेवाले राज्य पूर्व कृषि मंत्री डॉ. अनिल बोंडे से सदिच्छा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– अजीत पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधान मंडल समन्वयक व प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक संजय खोडके का आशीर्वाद प्राप्त करते पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.
– शिंदे गुट वाली शिवसेना के विदर्भ विभागीय नेता तथा पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य बच्चू कडू से सदिच्छा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– मनपा चुनाव में भाजपा की ओर से निर्वाचन प्रभारी रहे विधायक संजय कुटे से सदिच्छा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से अजीत पवार गुट वाली राकांपा की विधायक सुलभा खोडके से औपचारिक भेंट करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे.
– धामणगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रताप अडसड से सदिच्छा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे.
– अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रवीण तायडे से सदिच्छा भेंट करते पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे.
– तिवसा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश वानखडे से औपचारिक भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे. इस समय विधायक वानखडे की धर्मपत्नी आरती वानखडे की भी उपस्थिति रही.
– मेलघाट निर्वाचन क्षेत्र के भाजपाा विधायक केवलराम काले से औपचारिक भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे.
– मोर्शी-वरूड निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश उर्फ चंदु यावलकर से सदिच्छा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे.
– अमरावती मनपा के महापौर व शहर के प्रथम नागरिक श्रीचंद तेजवानी से औपचारिक भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे.
– शिंदे गुट वाली शिवसेना के नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता के साथ सदिच्छा भेंट करते पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे.
– शिंदे गुट वाली शिवसेना की महिला नेत्री प्रीति संजय बंड से औपचारिक भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे.
– अमरावती जिप की पूर्व अध्यक्षा सुरेखा ठाकरे से शिष्टाचार भेंट करते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे.
– भाजपा के प्रदेश सचिव जयंत डेहनकर के साथ सदिच्छा भेंट करते पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे.
– भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी से सदिच्छा भेंट करते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी प्रा. रविन्द्र खांडेकर से सदिच्छा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व पूर्व शहराध्यक्ष किरण पातुरकर से सदिच्छा भेंट करते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– मनपा में सभागृह नेता रहे पूर्व पार्षद तुषार भारतीय से सदिच्छा भेंट करते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष निवेदिता चौधरी दिघडे से औपचारिक भेंट करते पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रा. दिनेश सूर्यवंशी से सदिच्छा भेंट करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे से शिष्टाचार भेंट करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख से औपचारिक भेंट करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.
– भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रभुदास भिलावेकर से शिष्टाचार भेंट करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल.





