अंगणवाडी सेविका, मददगार और कर्मचारी संगठन भी आक्रमक
देशव्यापी हडताल में शामिल, कलेक्ट्रेट पर भव्य धरना

अमरावती/ दि. 12- अंगणवाडी सेविका, मददगार, पर्यवेक्षिका कर्मचारी संगठन ने कामगारों की केन्द्रीय कृति समिति द्बारा आयोजित देशव्यापी हडताल में सहभागी होते हुए चार श्रम संहिता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. उसी प्रकार एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना अंतर्गत काम करनेवाले अंगणवाडी कर्मचारियों की प्रलंबित 15 से अधिक मांगों हेतु कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना दिया.
आंदोलन का नेतृत्व संजय मापले, सुधीर गारोडे, सुभाष हिंगासपुरे, शालिनी देशमुख, चंदा नवले, रेखा गुंबले, विमल बोरकुटे, वंदना धाकडे लता दहातोंडे, मंगला विधले, करूणा तायडे, वंदना शेलोकार, सुषमा चौकडे, रेखा राउत, सुलभा राउत, साधना काले, रंजना कडू, मीरा सोलव, संध्या गाडे, मंजू जगताप, नीलीमा घंटेवार, माला धुमाल, विद्या अभ्यंकर, सोनाली पुनसे, रूपाली थोरात, मंदा अवघड, उज्वला खवसे, मनीषा गावंडे, तंतरपाले, मोरे, उज्वला गावंडे, अर्चना कविटकर, शुभांगी उमप, कल्पना बंगर, आरती निमकर, क्रांती गावंडे, शिल्पा काले, विमल देशमुख, विमल चर्जन, मीनाक्षी गायकवाड, मीना शहाणे, बबीता बोहरीया, माधुरी देशमुख, प्रीति भगत, विमल नवले, सिंधुताई विधले, मंदा अवघड, शुभांगी उमप, प्रगति कडू, मंजू तंवर, अर्चना इंगोले, कल्पना देशमुख, शोभा मालोदे, रंजना तलवारे, रूपाली हिरूलकर, जयश्री हिवसे, मनीषा निर्मल, मनीषा साबले किरण सरदार,, जया कुशवाह, संगीता वालसे, टाले, प्रमिला गोंडाणे, वर्षा खवसे, नीता वाघमारे, वंदना लोखंडे, वर्षा गवई, विमल चर्जन, प्रमिला मोकलकर, सत्यभामा रंगारी, करूणा पांडे सहित सैकडों अंगणवाडी सेविका सहभागी हुई थी.
आंदोलनकारियों ने कलेक्टर को अपनी मांगों का निवेदन दिया. जिसमें मानधन 24800 और 20400 करने, मोबाइल का रिचार्ज करने, ताजा पूरक पोषण आहार देने, पेंशन बढाने, ग्रॅच्युटी लागू करने, रिक्त पदों की पूर्ति करने, योजना के बाहर के काम न देने और सेवा अवधि का ध्यान में रखकर मांग के अनुसार तबादला देने की मांग शामिल है.्





