ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
149 खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण

अमरावती/ दि. 10 – इंडिपेंडेंट फुटबॉल अकादमी, अमरावती तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. यह प्रशिक्षण शिविर 12 मई से 9 जून 2026 तक स्थानीय साइस्कोर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया था.
शिविर में स्कूली विद्यार्थियों एवं फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रतिसाद देखने को मिला. कुल 149 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर फुटबॉल की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रातः एवं सायंकालीन दो सत्रों में किया गया. प्रशिक्षणार्थियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण कोच दिनेश म्हाला के मार्गदर्शन में सहयोगी प्रशिक्षक नयन वानखड़े, मोनिका कडू (डी लाइसेंस), बाबूलाल चौवरे (ग्रासरूट लाइसेंस), तुषार लोखंडे, वेदांत निकम, आयुष जगनाडे तथा समीर राठोड़ ने प्रदान किया.
समापन समारोह 9 जून 2026 को सायं 5 बजे आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नगरसेवक एवं शालेय शिक्षण विभाग के सलाहकार सचिन वैद्य, झोन क्रमांक-3 के सभापति इस्माईल लालुवाले, नगरसेविका एवं महिला व बाल विकास समिति सदस्य विद्या माटे, जिला क्रीड़ा अधिकारी गणेश जाधव, तहसील क्रीड़ा अधिकारी संतोष विघ्ने, इंडिपेंडेंट फुटबॉल अकादमी के अध्यक्ष बब्बुभाई लालुवाले, अचलपुर तालुका फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. तुषार देशमुख, सामाजिक कार्यकर्ता करीम बेनिवाले, पी.पी. यादव, संदीप मिश्रा, प्रशांत वडनेरे, सुमेध भिमटे, राजा आप्पा बाहेनकर, उज्ज्वलाताई मेहरे तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए गए. साथ ही राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में अमरावती का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों तुषार लोखंडे, मोनिका कडू, सार्थक इगोले, आयुष जगनाडे, वेदांत निकम, समीर राठोड़, सक्षम सागर, स्पर्श वानखड़े, देवांश सहारे, दीपाकर ओगले, मंथन पंधरे, प्रणव बुंदे, चैतन्य गावडे, अजय राठोड़, अर्थव चौवरे, वेदांत धफकस, श्रुति मानकर, सुरभी मेहरे, श्रावणी मोहोड, संस्कृति दहापुते, सुषमा लोनारे, कृतिका मिसाल एवं अक्षरा मिसाल का विशेष सम्मान किया गया.
कार्यक्रम में इंडिपेंडेंट फुटबॉल अकादमी के सदस्य, खिलाड़ी, अभिभावक तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. आयोजन की सफलता के लिए उपस्थित अतिथियों ने अकादमी की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.





