अमरावती में बिल्डर ने महिला व उसकी मां से 1.51 करोड़ रुपये ठगे

राजापेठ पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.16 – शहर में खुद को बड़ा निर्माण व्यवसायी बताकर एक बिल्डर द्वारा महिला और उसकी मां से 1 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी श्रीकांत हरगोविंद कलकोटी ने मॉल और स्काय टॉवर प्रोजेक्ट में भागीदारी का लालच देकर निवेश के नाम पर बड़ी रकम ली. भरोसा दिलाया गया कि निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा. अलग-अलग किश्तों में कुल 1.51 करोड़ रुपये आरोपी को दिए गए. जब पीड़ित पक्ष ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Back to top button