नंदा गरबा में राधा-कृष्ण थीम की रही धूम
सायंस्कोर मैदान पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट्स का आयोजन

अमरावती/दि.15 – स्थानीय सायंस्कोर मैदान पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त आयोजित नंदा गरबा महाउत्सव में बीती शाम राधा-कृष्ण की थीम पर बडे उत्साह के साथ गरबा खेला गया. इस समय गरबा प्रेमी महिलाओं और पुरूषों ने राधा-कृष्ण की थीम को साकार करने आकर्षक परिधान धारण किए थे. वहीं आज शाम नंदा गरबा महाउत्सव में तिरंगा थीम पर गरबा खेला जाएगा. गतरोज मनपा पार्षद सुरेखा लुंगारे ने सायंस्कोर मैदान पर चल रहे नंदा महागरबा उत्सव को सदिच्छा भेट दी.
इस आयोजन की सफलता हेतु क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट के जीवन भामकर, निलेश गुहे, गुड्डू धर्माले, पियुष वसू, अभिमन्यू तायवाडे, भूषण फरतोडे, संकेत कुलट, आदित्य पाटिल, अजिंक्य धवने, स्वराज इंगोले, सिध्दीकेश महल्ले, अक्षय पोटे, शिवराज पाटिल, रोहन ठाकुर, राहुल मोहोड, स्वराज पोटे, पृथ्वी थोरात आदि द्वारा महत प्रयास किए जा रहे है.
बॉक्स / फोटो रिमी सेन, कायनात अरोरा, शमिता शेट्टी,
* अंतिम तीन दिनों में सेलिब्रिटिज की रहेगी उपस्थिती
सायंस्कोर मैदान पर चल रहे नंदा गरबा महाउत्सव के अंतिम तीन दिनों के दौरान गरबा प्रेमियों का उत्साह बढाने हेतु सेलिब्रिटिज की उपस्थिती रहेगी. जिनमें फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन, कायनात अरोरा व शमिता शेट्टी का समावेश है. इस आशय की जानकारी क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट्स की ओर से दी गई है.





