खेत मजदूर महिला पर अत्याचार

पति को दी जान से मार देने की धमकी

* चिखलदरा थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती /दि.20 – जिले के चिखलदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत मजदूर महिला पर अत्याचार करते हुए उसके पति को जान से मार देने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. विगत 18 फरवरी को घटित इस घटना को लेकर पीडित महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिखलदरा पुलिस ने सुनील बुडा भुसूम (28) नामक आरोपी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरु कर दी है.
दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 20 वर्षीय पीडित महिला अपने पति तथा आसपास के गांवों में रहनेवाले अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी के काम हेतु सुनील भुसूम के चारपहिया वाहन में सवार होकर पडोसी जिले में गई थी. जहां पर जब पीडित महिला पानी लाने के लिए जा रही थी, तो सुनील भुसूम ने उसका हाथ पकडकर उससे नजदिकी साधने का प्रयास किया था. उस समय पीडिता ने जैसे-तैसे अपना हाथ छुडा लिया था. उसी दौरान सुनील भुसूम ने पीडिता का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया था और रात के समय मोबाइल पर कॉल करते हुए उसे एक खेत में मिलने हेतु बुलाया था. जहां पहुंचने पर सुनील भुसूम ने उक्त महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इस बारे में किसी से भी कुछ भी कहने पर उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी. जिसके बाद सुनील भुसूम वहां से चला गया. पश्चात अपने घर लौटी पीडिता ने अगले दिन सुबह अपने पति को पूरा वाकया बताया, तो उसके पति ने इस बारे में सुनील भुसूम से पुछताछ की. जिसने उसके पति के साथ जमकर झगडा करते हुए उससे गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी दी. जिसके बाद पीडिता ने चिखलदरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर चिखलदरा पुलिस ने सुनील भुसूम के खिलाफ विनयभंग व अत्याचार सहित जान से मार देने की धमकी दिए जाने को लेकर अपराधिक मामला दर्ज किया.

 

Back to top button