भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शिवसेना उबाठा द्वारा अभिवादन

अमरावती/दि.11– शिवसेना उबाठा अमरावती जिला इकाई की ओर से आदिवासी समाज के महान जननायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर उनके योगदान को स्मरण किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका और आदिवासी समाज में स्वाभिमान, एकता तथा अन्याय के विरुद्ध लड़ने की चेतना जगाई. उन्होंने अपने त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से शोषित एवं वंचित समाज को नई दिशा प्रदान की. उनका संघर्ष, बलिदान और समाजसेवा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम की शुरुआत शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख प्रदीप बाजड द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पूजन से हुई. इस अवसर पर नितीन तारेकर, रवी काकड़े, विनोद मंडालकर तथा आदित्य वाटकर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.





