आराधना मॉल में चोरी का आरोपी धरा गया
1.20 लाख रुपए का माल जब्त

* नांदगांव पेठ पुलिस की कार्रवाई
अमरावती/दि.9 – नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में आनेवाले नागपुर रोड स्थित बिजीलैंड के आराधना फैशन मॉल के हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस के दल ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल और घटना में इस्तेमाल की गई दुपहिया समेत कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का मामल जब्त कर लिया हैं. आरोपी का नाम शेंदोला धसकट निवासी विशाल उर्फ यश यादव डोंगरे (22) हैं.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता टिकमचंद शिवाजी निमकरोडीवाल (58) ने नांदगांव पेठ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने बताया था कि 27 फरवरी की रात 10 बजे से बिजीलैंड मार्केट स्थित अपने आराधना फैशन मॉल को बंद कर घर चले गए थे. दूसरे दिन 28 फरवरी को वे दुकान पर पहुंचे तो दुकान का सामना सारा अस्तव्यस्त पडा था और दोनों काउंटर के ताले टूटे हुए थे. काउंटर से करीबन 42 हजार रुपए चोरी हुए थे. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान नांदगांव वेठ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मिली जानकारी के आधार पर विशाल डोंगरे को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की. तब आरोपी ने आराधना मॉल में उसने चोरी की कबूली दी. पश्चात पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल व घटना में इस्तेमाल दुपहिया जब्त की. इस आरोपी ने एक ओर चोरी की घटना की कबूली दी हैं. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, सहायक आयुक्त कैलाश पुंडकर के मार्गदर्शन में थानेदार दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में पीएसआई गणेश राउत, राजा राउत, राजिक खान, निलेश साविकार शोएबुद्दीन सैयद, वैभव तिखिले, अमित ढोले, वैभव धुरंधर के दल ने की.





