अभिनंदन पेंढारी के समाजसेवा कार्य का संत समान अतिथियों द्वारा गौरव

गोसेवा के माध्यम से मनाया जन्मदिन

* पूर्व महापौर विलास इंगोले समेत अनेक मान्यवर रहे उपस्थित
अमरावती/दि.18 – अभिनंदन पेंढारी सदैव निस्वार्थ भावना से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं बिना किसी अपेक्षा के प्रत्येक व्यक्ति को कैसे आनंद मिले और उनके दुःख को कम किया जाए, इस भावना के साथ वे अपना व्यक्तिगत दुःख किनारे रखकर समाजसेवा में लगे हुए हैं उनका यह कार्य संतों के समान है गौ-रक्षण जैसे पवित्र स्थान पर वे अपना जन्मदिन गोसेवा के माध्यम से मनाते हैं, जो अत्यंत प्रेरणादायी है-ऐसे उद्गार पूर्व महापौर विलास इंगोले ने व्यक्त किए.
इस कार्यक्रम का आयोजन दीपक हुंडीकर, महेंद्र देशमुख, मनीष पावडे एवं अंजली पाठक द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनंतराव गुढे, नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, अभिनंदन बैंक के प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुदर्शनजी जैन, जिला बैंक के संचालक हरि मोहोड, प्रभा आवारे, भैयासाहेब पवार, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर अनिलजी सुराणा, गौ-रक्षण संस्था के संचालक एड. रजनीश केला, जिनेश गुगलिया एवं डॉ. अजय डफले उपस्थित रहे.
अतिथियों के स्वागत के बाद दीपक हुंडीकर ने अपने प्रास्ताविक भाषण में अभिनंदन पेंढारी के जीवन कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे नियमित रूप से अपना जन्मदिन गौ-रक्षण संस्था में गोसेवा करते हुए मनाते हैं, जिससे समाज में सामाजिक दायित्व की भावना उत्पन्न होती है. प्रकाश भंडारी ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं माधुरी पेंढारी ने स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की. पश्चात विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अभिनंदन पेंढारी का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, मोतियों की माला एवं उपहार देकर सम्मान किया इसके बाद सौ. वैशाली पावडे ने विभिन्न फलों से बने केक का काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया.
नगरसेवक संजय शिरभाते, प्रमोद महल्ले, सुरेश रतावा, सुदर्शन गांग, जगदीश सायसिकमल, अनिल तायडे, शीतल सिंघवी, प्रभाताई आवारे, अंजली पाठक, राजेश पिद्दी, भैया पवार, रजनीश केला, गुगलिया, विलासभाऊ इंगोले, अनंतराव गुढे, हरिभाऊ मोहोड एवं गोवर्धन गावंडे सहित कई मान्यवरों ने अपने भाषणों में अभिनंदन पेंढारी के सेवाकार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने कहा कि वे सभी को निरंतर सक्रिय रखते हैं और सामाजिक कार्यों में सहभागी बनाते हैं उनका उत्साह, ऊर्जा और अच्छे कार्यों के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है. सम्मानित व्यक्तित्व अभिनंदन पेंढारी ने गोसेवा में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी कार्य अकेले करना कठिन होता है, लेकिन सभी के सहयोग से वह सहज हो जाता है और आगे भी यह यात्रा इसी तरह जारी रहेगी.
इस अवसर पर सुदर्शन गांग एवं प्रदीप जैन ने समाजसेवा के लिए दीपक हुंडीकर और मनीष पावडे का भी सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन दीपक हुंडीकर ने किया तथा आभार नरेंद्र तायडे ने माना. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गोमाता का पूजन कर उन्हें हरा चारा, ढेप, गुड़ एवं पशु आहार अर्पित किया तथा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जलपात्रों का वितरण भी किया गया. संध्या समय पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, वसुधा देशमुख, पुष्पा विजयराव बोन्डे, तपोवन के अध्यक्ष सुभाष गवई, अभिनंदन बैंक के सीओ शिवाजीराव देठे, मंदार कुलकर्णी, हार्दिक गगलानी, दयाराम आमलानी, राजू भेले, अनुराग शिवहरे, राजू चौधरी, माधुरी चौधरी, संजय वाघ आदि ने अभिनंदन पेंढारी के निवास पर जाकर उनका सम्मान किया.
इस कार्यक्रम में प्रा. संजय शिरभाते, विजय बर्वे, गणेश भोरे, महेंद्र देशमुख, प्रदीप सागले, निमेश छांगाणी, रावसाहेब हाडोले, विनोद गुडधे, रुपेश नगरनाईक, अरविंद लुकड, अजय कोलपकर, अजय गंधे, सोमेश्वर गौड़, संजय जैन, शिवाजी मुंढे, सुरेश धावडे, प्रा. राधेश्याम यादव, विनोद पाध्ये, अजिंक्य पेंढारी, राजा पेलागडे, सर्वज्ञ पावडे, दिनेश सिंह, रमेश गडयान, राजाभाऊ चौधरी, सतीश देवरे, गोपाल उताणे, ज्योती कारंजकर, मीना भेलांडे, अर्चनाताई रोडे, अंजली पाठक, श्रीमति गुलवाडे, मयूरी पेंढारी, आशाताई अगम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Back to top button