झूलेलाल जयंती निमित्त शहर में आज से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन

20 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

* सिंध झूलेलाल सेवा मंडल का उपक्रम
अमरावती/दि.18- सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी की 1076 वी जयंती व सिंधी नववर्ष चेट्रीचंड्र के पावन पर्व निमित्य सिंध झूलेलाल सेवा मंडल की ओर से समाज की सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक संस्थाओं पंचायतों व समाज बंधुओं के सहयोग से 18, 19, 20 मार्च को विशाल आयोजन झूलेलाल गार्डन देशना नगर अमरावती में किया जाएगा. मंडल के अध्यक्ष सुरेश वाधवानी व सचिव संजय लालवानी ने बताया कि बुधवार दिनांक 18 मार्च को शाम 6.30 बजे इष्टदेव मूर्ति पूजन पंडित महेश शर्मा व पंडित दीपक शर्मा के आचार्यत्व में होगा. शाम सात बजे से सिंधी हिंदी भजनों व गीतों का रंगारंग कार्यक्रम सिंध सुर संगम ग्रुप के सहयोग से होगा.
गुरूवार 19 मार्च को सुबह 6 बजे वॉक थान प्रतियोगिता व्ही आय पी अपार्टमेंट से शुभारभ होगी.शाम 7 बजे आरती थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन विदर्भ सिंधी विकास परिषद महिला मंच द्वारा होगा. रात 8 बजे महाहोजी हंगामा होगा. शुक्रवार 20 मार्च को चेट्रीचंड्र के दिन भव्य शोभायात्रा शाम 6 बजे झूलेलाल गार्डन से बैंड बाजों के संग आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी, जो अंबिका नगर, कंवर नगर, वीआयपी अपार्टमेंट, प्रेमविहार कॉलोनी, नाशिकर प्लॉट सिंधु नगर से झूलेलाल गार्डन पहुंचेगी. शोभायात्रा का स्वागत 7.30 बजे महाआरती से शिव नवदुर्गा उत्सव मंडल की ओर से शिव मंदिर में 8 बजे वीआयपी अपार्टमेंट पर स्वागत नृत्य से मां गंगा देवी महिला मंच द्वारा होगा. पूज्य पंचायतों संतों आश्रमों गण मान्य मान्यवर आम समाज प्रेमियों के संग हर कार्यक्रम को सफल किया जाएगा व नववर्ष का स्वागत किया जाएगा. सभी कार्यक्रमों में सहपरिवार के साथ सहभागी होने का अनुरोध मंडल के सदस्यों ने किया है.

Back to top button