गुढीपाड़वा पर जेपीएस होंडा की भव्य ऑफर योजना
एक्टिवा पर 15,000 तक छूट

अमरावती /दि.19 – हिंदू नववर्ष के पावन पर्व गुढीपाड़वा के अवसर पर अमरावती स्थित अधिकृत होंडा डीलर जेपीएस होंडा द्वारा ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर योजना की घोषणा की गई है. इस योजना के चलते शोरूम में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है.
डीलरशिप द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार, होंडा की लोकप्रिय स्कूटर होंडा एक्टिवा पर 15,000 तक की छूट प्रदान की जा रही है. इस वाहन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 75,000 बताई गई है. वहीं, कंपनी की किफायती मोटरसाइकिल होंडा शाइन 100 मात्र 1 के डाउन पेमेंट से उपलब्ध कराई जा रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 64,999 है.
शोरूम पर उपलब्ध फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से ग्राहकों को न्यूनतम दस्तावेजों पर आसान वित्तीय सुविधा भी दी जा रही है. इससे पहले दीपावली के अवसर पर भी जेपीएस होंडा द्वारा इसी प्रकार की योजना लाई गई थी, जिसे ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिला था.
डीलरशिप की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और अधिक जानकारी तथा टेस्ट राइड के लिए शोरूम पर संपर्क करें.





