रामनवमी पर्व पर भाजयुमो का अनोखा सेवा उपक्रम

चलती-फिरती जलसेवा का किया शुभारंभ

अमरावती /दि.28 – रामनवमी के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अमरावती शहर जिला की ओर से सामाजिक दायित्व निभाते हुए चलती-फिरती जलसेवा उपक्रम का शुभारंभ किया गया. इस सेवा कार्य का उद्धाटन महापौर श्रीचंद तेजवानी और भाजपा युवा मोर्चा शहराध्यक्ष विक्की उर्फ विजय शर्मा के हस्ते विधिवत पूजा कर किया गया. इस अवसर पर स्वीकृत नगरसेवक डॉ. संजय तिरथकर, एड. प्रशांत देशपांडे, शेखर कुलकर्णी, रामनवमी शोभायात्रा के अध्यक्ष रोहित देशमुख के साथ अनेक मान्यवर उपस्थित थे.
इस चलती-फिरती जलसेवा उपक्रम के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे (त्रिवेणी चैरिटेबल फाउंडेशन), लप्पी भैया जाजोदिया (मधुसुदन ग्रुप), स्व. कल्पना पुरुषोत्तम शर्मा की स्मृति में (कल्पना सहायता फाउंडेशन) द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ. इस उपक्रम के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, पूर्व सांसद नवनीत राणा, विधायक रवि राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण पोटे, भाजपा शहराध्यक्ष नितिन धांडे ने मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के शहराध्यक्ष विजय उर्फ विक्की शर्मा ने बताया कि, बढती गर्मी को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों, रहागीरों व जरुरतमंदों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए यह उपक्रम शुरु किया गया है. अमरावती शहर व्यापारीक क्षेत्र होने की वजह से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग यहां बडी संख्या में खरीददारी करने के लिए आते है. जिसमें उन लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.
चलती-फिरती जनसेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भीडभाड वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों को शुद्ध और ठंडा जल वितरीत किया जाएगा, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सकेगी. उपस्थित मान्यवरों ने भाजयुमो के इस उपक्रम की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी कदम बताया है.
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा शहराध्यक्ष विक्की शर्मा, महासचिव आकाश पाटिल, कीर्तिदीप सराफ, शुभ साहू, सुमित गुल्हाने, अश्विन राउत, उपाध्यक्ष भूषण हरकुट, प्रवीण रुद्रकार, शुभम वैष्णव, सूरज जोशी, तुषार अंभोरे, वैभव बेलसरे, उमंग मोंगा, अनिकेत तारवानी, अखिलेश किल्लेदार, श्रवण मेहरे, नीलेश शर्मा, संकेत शेवणे, मनीष अडवीकर, अमित सोनारकर, अल्पेश जुनघरे, विवेक चावला, योगेश श्रीवास्तव, क्षीतिज धानोरकर, विशाल लोथे, जयेश गायकवाड, साहिल सैनी, अमित खंडेलवाल, रमेश नीतेश डागा, दुर्गेश सोलंके, तेजस धावडे, भाविन गगलानी, मोहन चव्हाण, अनिकेत विश्वकर्मा, नारायण व्यास, रोहित खुराना, आलेख खंडेलवाल, आदित्य खैरकर, चिराग सालबर्डे, साहिल शर्मा, कल्पेश बत्रा, मुकेश वासेवाय, आकाश गौर, धीरज लांजेवार, अमित काले, सौरभ जैन, सुलक्षण जयस्वाल, कुणाल मिश्रा, हर्ष वासेवाय, सागर मामूलकर, राज राजनेकर, दर्शन जावरकर, उज्वल देशपांडे, सचिन कासट, निहाल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अथर्व तिवारी, चिराग बत्रा, सुमित भंगवानी, यश रायकवार, महंक गुप्ता, अथर्व पांडव, राम उंबरकर, विष्णु बहादुरकर, सूरज चौधरी, अर्पित कापडे, साहिल पाटिल, संतोष तनवेश, सूरज आमझरे, आर्यन बांते, सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया.

Back to top button