तनाव के बीच शारजाह हेतु उडानें शुरू
नागपुर से फ्लाइट फुल, आनेवाली उडानें आधी खाली

नागपुर/ दि.4- इरान- अमेरिका युध्द और तनाव के माहौल के बीच शारजाह से एयर अरेबिया की नागपुर फ्लाइट शुक्रवार से शुरू हो गई. शुक्रवार तडके महीने भर बाद कोई फ्लाइट शारजाह से नागपुर आयी है. इस फ्लाइट से 65 यात्री भारत आए. लौटती फ्लाइट से शारजहा के लिए 173 मुसाफिर रवाना हुए. पिछले 35 दिनों से जारी युध्द के कारण यूएई में रह रहे भारतीयों में डर और अनिश्चिता का वातावरण था. अब स्थिति धीरे- धीरे सामान्य होती जा रही है. पहले लोग शीघ्र वतन लौटने की कोशिश कर रहे थे. वहीं प्रवासी भारतीय अब काम और जिम्मेदारियों को वरियता देते दिख रहे हैं.
डर से बाहर निकले प्रवासी भारतीय
शारजाह से आनेवाली फ्लाइट नं. जी 9/ 415 की अधिकांश सीटे खाली रही. अब खाडी देशों से लौटनेवालों की भीड कम हो गई है. परिणामस्वरूप फ्लाइट की 30-35 प्रतिशत सीटें खाली रही. इसके विपरित नागपुर से जानेवाली शारजाह की फ्लाइट लगभग फुल रही. कई दिनों से लोग एयर अरेबिया की उडाने शुरू करने की प्रतीक्षा कर रहे थे. शुक्रवार सुबह 183 लोग रवाना हुए. रविवार की शारजाह फ्लाइट की टिकट बुकिंग तेजी से शुरू है. एयर अरेबिया ने अपनी उडानों का समय बदला है. पहले शारजाह फ्लाइट तडके 3. 45 बजे नागपुर विमानतल पहुंचती थी. नये शेडयूल के मुताबिक समय सुबह 4.20 हो गया है. शुक्रवार सुबह फ्लाइट 13 मिनट विलंब से आयी थी. अब यह फ्लाइट सुबह 5 बजे नागपुर से उडान भरेगी. भारतीयों की बात करें तो अब यूएई में रहनेवाले का जंग का खौफ दूर हो गया है.